उपभोक्ता परिषद् ने की मांग कहा कि सभी उपभोक्तओ को जिनके कनेक्शन कटे हैं दिवाली के अवसर पर उन्हे दी जाय किस्तों की सुविधा
लखनऊ,07 अक्टूबर 2019: उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश सरकार से बदायू व कनौज में अलग अलग दो मामलो में विजली चोरी के असेसमेंट के मामले में किसान की सदमे में हार्टअटैक से मौत की घटना पर दुःख प्रगट करते हुए सरकार से यह मांग उठायी है की छोटे किसानों से बिजली बकाया मामले में आरसी भेजने की कार्यवाही न की जाय तो उचित होगा सरकार बकाया वसूली अभियान चलाए लेकिन छोटे किसानों के मामले में सख्ती पर रोक लगायी जाय वर्तमान में विजली कम्पनिया 50 हजार के ऊपर बकाया पर आरसी जारी कर रही है लेकिन गरीब किसानो के इस प्रकिर्या से बाहर रखा जाय तो उचित होगा क्यों की इस महगाई की दौर में छोटे किसान काफी परेशान है ऐसे किसानो के बकाया को कई किस्तों में नियमित बिल के साथ वसूली पर ध्यान दिया जाय तो बकाया भी वसूल होगा और किसान भी राहत की सांस लेगा।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा ने सरकार से मांग की की दिवाली के अवसर पर बकाया वसूली और कटे कनेक्शन को सभी उपभोक्ता आसानी से जुड़वाँ ले उनके लिए किस्तों की सुविधा पारदर्शी तरीके से लागू कराई जाय विद्युत वितरण संहिता की धारा 6.14 में वित्तीय संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओ के लिए 4 किस्त की सुविधा है ऐसे में किस्तों की सुविधा को प्रकाश पर्व दिवाली के अवसर पर पारदर्शी तरीके से लागु की जाय तो अँधेरै में रह रहे उपभोक्ता भी उजाले में आ जायेंगे। ज्यादातर उपभोक्ता जिनके बिजली कनेक्शन कटे है उनकी कोई न कोई आर्थिक प्रॉब्लम है ऐसे में वितरण संहिता के तहत उनको दिवाली के अवसर पर सरकार राहत दे सकती है जिससे एक अच्छा सन्देश जायेगा।
उपभोक्ता परिषद् ने कहा इन दोनों गंभीर मुद्दे पर जल्द ही ऊर्जामंत्री जी से मुलाकात करुगा और दिवाली के अवसर पर उपभोक्तओ के लिए इस वयवस्था को लागू करने की मांग करुगा ।







