Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सावधान इंडिया! नफरत फैलाने वालों की पुलिस में शिकायत कीजिए

    By November 1, 2019 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596

    तरकक्की, सद्भावना और आपकी खुशियों में ख़लल डालने वाली नफरत की किसी भी साजिश से सावधान रहिए! देश में दहशत पैदा करने की साजिशों को शिकस्त देने के लिए हमें बेहद सतर्क रहना है। मौजूदा वक्त में देश की एकता, अखंडता और सद्भावना की पहरेदारी और भी तेज़ करनी होगी। साम्प्रदायिक सौहार्द की रक्षा-सुरक्षा में अपना योगदान देना होगा। सावधान, चौकन्ना और होशियार रहने की जरुरत है। ये वो वक्त है जब देश में एक बड़ा, बहुचर्चित और एतिहासिक फैसला आने वाला है। दुनियां की निगाहें हम पर रहेंगी। इतिहास गवाह है अनेकता में एकता, गंगा जमुनी तहजीब, शांति-सद्भावना,अमन-चैन और अहिंसा की भावना हमारी ताकत भी रही है और पहचान भी। चुनौतियों के बीच हमें अपने देश की इन तमाम ख़ूबियों की विरासत को क़ायम रखना है।

    नफरत का माहौल तरक्की की हर राह की रुकावट बनता है। किसी भी दौर की मंदी या आर्थिक सुस्ती की एक वजह खराब माहौल भी होता है। निवेश का कम होना भी आर्थिक सुस्ती की वजह बनता है। और यदि समाज में नफरत भरा माहौल पैदा हो रहा हो तो निवेशक हाथ रोक लेते हैं।

    विकास का वादा पूरा करने के लिए,आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, रोजगार सृजित करने और मंहगाई पर काबू पाने के लिए मौजूदा सरकारें प्रयासरत हैं।

    यही कारण हैं कि जातिवात और फिरकापरस्ती की नफरत की हर आंधी को रोकने के लिए सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। अमन-चैन, शांति-सौहार्द, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब क़ायम होगी तो मोदी-योगी के विकास की धाराओं को कोई नहीं रोक सकता।

    नफरत के सौदागर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस करने की चेष्ठा कर रहे हैं। देश-प्रदेश में दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

    अयोध्या विवाद मामले पर एतिहासिक फैसले के दौरान माहौल खराब करना साजिशकर्ता की मंशा हो सकती है। ऐसी साजिशों से निपटने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लखनऊ में हिंन्दूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के एक सप्ताह के भीतर ही शातिर हत्यारोपी पकड़ लिए गये। इस सफलता का बड़ा श्रेय गुजरात पुलिस को जाता है। और उत्तर प्रदेश पुलिस की ये तारीफ करनी होगी कि इस हत्याकांड के बाद सूबे की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।

    षड़यंत्रकारियों ने कमलेश तिवारी हत्याकांड के बाद यूपी में हिंसा भड़काने की हर संभव कोशिश की थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने की इब्तिदा सोशल मीडिया की एक फर्जी आईडी थी,जिसमें शाजिशकर्ता ने अपना नाम बदल कर दिवंगत कमलेश तिवारी से जान-पहचान बनायी थी। इस साजिश की इंतेहा की आग को फहलाने के लिए भी सोशल मीडिया का ही सहारा लेने के प्रयास किए गये। इस हत्या के बाद माहौल बिगाड़ने की तमाम साजिशें हुयीं। नफरत, झूठ और अफवाहें फैलाने की नाकाम कोशिशें की गयीं। भावनाएं भड़काने की साजिशे हुयीं। इन सब के बावजूद यूपी पुलिस ने सूबे की कानून व्यवस्था का बाल बाका भी नहीं होने दिया। शांति व्यवस्था बर्करार रही।

    यूपी का शासन-प्रशासन नफरत की हर आंधी से निपटने को तैयार है। सोशल मीडिया के जरिए समाज में नफरत और साम्प्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश करने वालों के खिलाफ मोदी और योगी सरकारे काफी सख्त हो गई हैं। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तमाम लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज होना तेज हो गये हैं। करोड़ों पोस्टों में लाखों पोस्टें आपत्तिजनक होती हैं। समाज विरोधी होती हैं। ये पोस्टें कानून व्यवस्था को चुनौती देती हैं। झूठ, नफरत और अफवाहें फैलाती हैं। किंतु पुलिस की आईटी शाखा सोशल मीडिया की लाखों जहरीली पोस्टों, टिप्पणियों, तस्वीरों और वीडियों की मौनीटरिंग कैसे कर सकती है !

    जागरूक जनता का ये फर्ज बनता हैं कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने, नफरत, झूठ और अफवाह फैलाने या भावनाएं भड़काने वाली किसी भी पोस्ट को देखते ही पुलिस में शिकायत दर्ज करें। ताकि साजिशकर्ता के विरुद्ध साइबर अपराध कानून के तहत मुकदमा दर्ज हो सके। और यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट फर्जी आइडी से चल रही है तो भी पुलिस को इसकी सूचना देनी चाहिए है ताकि ऐसी आईडी को बंद करवाकर इसकी जांच हो सके।

    साइबर क्राइम आज देश-दुनिया का सबसे बड़ा खतरा है। सरकारें, शासन-प्रशासन और पुलिस इससे निपटने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखे हैं। सामाजिक समरसता-सौहार्द और देश की अखंडता का अनुष्ठान जनता की सहभागिता के बिना अधूरा है।

    सरकार और सामाजिक समरसता का साथ देने के लिए सोशल मीडिया में किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट की फौरन शिकायत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

    इधर देश को नफरत की आग में झोंकने की साजिशें तेज़ हो गईं हैं। समाज को तोड़ने और देश की अखंडता को चुनौती दी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, झूठी भड़काऊ खबरें और अफवाहों से ना जाने कितनें ही साम्प्रदायिक दंगे हो चुके हैं। जब से सोशल मीडिया का प्रचलन आम हुआ है तब से पिछले करीब दस वर्षों के दौरान सोशल मीडिया के जरिए नफरत की आग देश में कितने ही लोगों की जान ले चुकी हैं। ऐसे माहौल में जान और माल के नुकसान के साथ देश पिछड़ता है। नफरतें तरक्की के रास्ते की रुकावट बनती हैं। आईये हम सब मिलकर राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभायें। सरकार, शासन-प्रशासन, पुलिस और कानून व्यवस्था का साथ देते हुए हम सब मिलकर सोशल मीडिया पर नफरत की गंदगी के खिलाफ मुहिम छेड़े। इस अनुष्ठान को भी मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान का हिस्सा मानिए।

    • नवेद शिकोह

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading