उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष व प्रसिद्ध लेखक स्तम्भकार हृदय नारायण दीक्षित ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें स्वलिखित पुस्तकें भेंट की। इसके अलावा जनवरी में लखनऊ में आयोजित होने वाली सीपीए इंडिया रीजन के सातवें सम्मेलन का निमंत्रण दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर अपनी लिखी पुस्तक भेंट की। लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री ने महात्मा गांधी की एक सौ पचासवीं जयंती व संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सारगर्भित विशेष सत्र के लिए हृदयनारायण दिक्षीत को बधाई दी।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री







