गलन से लोगों का हाल बेहाल है, कड़ी सर्दी की वजह से स्कूलों का समय बदल गया, लेकिन लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए डीएम लखनऊ ने स्कूलों में तीन दिन की (19 तो 21 ) छुट्टी के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी व पछुआ हवाओं के साथ फिजा में घुली गलन के कारण प्रदेश के अनेक इलाकों में ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। राजधानी लखनऊ और आसपास मंगलवार को बदली छायी रही।
इस बीच मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, झांसी तथा मेरठ मण्डलों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है।







