उत्तर प्रदेश विकास के कई मोर्चो पर राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहा है। इनमें निर्धन वर्ग के लिए आवास निर्माण,शौचालय निर्माण,खाद्यान्न खरीद,इन्वेस्टर्स समिट,आदि अनेक विषय शामिल है। इनमें एक नई उपलब्धि भी जुड़ी। उत्तर प्रदेश को जेम पोर्टल के माध्यम से देश में सर्वाधिक खरीद के लिए सुपर बायर स्टेट के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेण्ट काॅन्क्लेव में केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान किया था। यह समारोह नई दिल्ली में हुआ था। लखनऊ में यह पुरष्कार औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया।
इस अवसर पर योगी ने कहा कि शासकीय कार्य सुनिश्चित की गई। सार्वजनिक खरीद में भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। इस कार्यप्रणाली का सकारात्मक प्रभाव मिल रहा है। सुपर बायर स्टेट अवाॅर्ड इसका प्रमाण है। इसके माध्यम से तीन हजार चार सौ करोड़ रुपये अधिक की खरीद की गई थी।
शासकीय विभागों एवं सम्बन्धित संस्थाओं में क्रय व्यवस्था के लिए भारत सरकार के गवर्नमेण्ट ई मार्केट प्लेस जेम की व्यवस्था को लागू किया था। इसके माध्यम से उत्पादों के क्रय पर विशेष बल दिया गया।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री







