लेकिन गलन से राहत नहीं
लखनऊ, 02 जनवरी, 2020: साल के दूसरे दिन आज गुरुवार को धूप जमकर खिली। शहर के पार्क परिवार और सैलानियों चहक उठे। बच्चों और बुजर्गों ने धूप का जमकर लुत्फ़ उठाया। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ तथा पहाड़ों में हो रही भारी हिमपात के चलते प्रदेश में शीतलहर जारी रही।
लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में नये साल का स्वागत घने कोहरे ने किया। हालांकि दोपहर बाद खिली धूप से हल्की राहत महसूस की गई तथा तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गयी। लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 100 साल में दूसरी बार लखनऊ में 2019 वर्ष की विदाई सबसे सर्द साबित हुआ। लगातार लुढ़क रहे न्यूनतम पारे ने मंगलवार को 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ डाला। 31 दिसम्बर 2019 को लखनऊ में शून्य के बिल्कुल करीब यानी 0.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले 30 दिसम्बर 1973 में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले सौ वर्षो के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब न्यूनतम पारा शून्य के करीब पहुंचा।







