विश्विद्यालयों व महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन तैयारियों का कुलाधिपति ने संज्ञान लिया है। राजभवन में आठ कुलपतियों ने अपने विश्वविद्यालयों के नैक मूल्यांकन के संबंध में की गयी तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया। राज्यपाल ने प्रदेश की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने प्रयत्नशील है।
कुलपतियों की बैठक में उन्होंने कमियों को दूर करने व समन्वय विश्वविद्यालय में ही उपलब्ध आन्तरिक संसाधनों का उपयोग करने पाठ्यक्रम को अद्यतन करने, विद्यर्थियो से संवाद कायम करने, छत्रवासों की समस्या देखने समय से उनका निस्तारण करने,समाज सेवा के लिए समर्पित संगठनों से जुड़ाव के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने राजभवन की वेबसाइट में दो माड्यूलों को जोड़ने का शुभारम्भ किया। वेबसाइट में नये जुड़ने वाले माड्यूलों के माध्यम से कुलपति एवं निदेशक के अवकाश तथा कुलपति एवं निदेशक के पद हेतु आवेदन की प्रक्रिया को आॅनलाइन किया गया है।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री







