पार्कों में लोग गुनगुनी धूप सेंकने को बेताब दिखे
लखनऊ, 20 जनवरी, 2020: जम्मू–कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवाओं से यूपी समेत राजधानी का ठण्ड से बुरा हाल है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बदली छायी रहेगी और बर्फीली हवाएं चलेंगी‚ जबकि अगले 48 घंटों में पूर्वी व पश्चिमी यूपी के जिलों में घना कोहरा पड़े़गा। इस बीच प्रतापगढ़ में ठंड़ से दो लोगों की मौत की सूचना है।
लखनऊ में रविवार के बाद आज सोमवार को भी दिन के समय हाड़़ कंपा देने वाली ठंड़ जारी है। राजधानी लखनऊ में दोपहर का तापमान अधिकतम पारा 17 डि़ग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कानपुर नगर‚ वाराणसी‚ बहराइच‚ प्रयागराज‚ रायबरेली व आगरा में भी दिन के समय कड़़ाके की ठंड़ पड़़ी। इन सभी जिलों में दिन का अधिकतम पारा लगभग 6 डि़ग्री सेल्सियस नीचे था।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर जारी रहेगा और बादल छाए रहेंगे और कोहरा का असर बना रहेगा।







