नेपाल के एक रिजॉर्ट के कमरे में गैस रिसाव के कारण मंगलवार को चार बच्चों समेत आठ भारतीयों की मौत हो गई। ये सभी पर्यटक केरल से नेपाल घूमने आए थे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस। जयशंकर को पत्र लिखकर इन पर्यटकों के मित्रों और परिवारों को हर संभव सहायता देने का अनुरोध किया है।
काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि रिजॉर्ट के कमरे में आठ लोग बेहोश हो गए हैं। इन लोगों को तुरंत ही एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान कर ली गयी है।







