अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने दिया जवाब
भाजपा के आने के बाद विदेशों में बढ़ रही भारत की छवि के कारण ही विपक्ष बौखला गया है। विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति में अंधा हो चुका विपक्ष यह भुल चुका है कि वह भाजपा का विरोध नहीं, भारत के अस्मिता का विरोध कर रहा है। वह संविधान का विरोधी हो गया है। सीएए पर कानून बनने के बाद वह संविधान का अंग हो गया है। अखिलेश यादव को यह नहीं भुलना चाहिए कि सपा ने हमेशा देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। जब वे सत्ता में थे, उस समय भी उनके तुष्टिकरण की नीति के चलते मथुरा से लेकर मऊ तक दंगे हुए थे। उससे भारत और प्रदेश की छवि को गहरा आघात लगा था। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कही।
वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान “भाजपा के अहंकार के कारण विदेशों में भारत की छवि धूमिल हो रही है” के जवाब में ये बातें गुरुवाार को कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद अमेरिका सहित पूरा विश्व भारत को तवज्जो दे रहा है। पाकिस्तान की घिघ्घी बंध गयी है। वह पूरे विश्व से गुहार लगा रहा है लेकिन कोई उसके समर्थन में खड़ा होने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों को पाकिस्तान का जवाब देने के लिए खुली छूट दी गयी है। सैनिकों के हौसले बुलंद हैं।
इस पर टुकड़े-टुकड़े के रूप में ही काम करने वाले अखिलेश यादव को दिख रहा है कि भारत की छवि खराब हो रही है।
उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन ने सीएए पर वोटिंग कराने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को ख़ारिज किया। यह भारत की कूटनीति के स्तर पर बड़ी सफलता है लेकिन तुष्टिकरण में अंधा हो चुके अखिलेश को यह नहीं दिखाई देगा।







