Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    defexpo 2020: रक्षा शौर्य का सन्देश

    By February 5, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 552

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से भारत के रक्षा क्षेत्र को नया आयाम देने का प्रयास कर रहे है। इस संबन्ध में दो सौ नए स्टार्ट अप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पचास नई तकनीक का उत्पादन व स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। भारत दुनिया का एक प्रमुख एयरोस्पेस रिपेयर व ओवरहाल हब बनाने की क्षमता रखता है। बाहरी अंतरिक्ष में अपने हितों की सुरक्षा क्षमता बेहतर बनाई जाएगी।भारत केवल एक बाजार नहीं है, बल्कि एक बड़ा अवसर भी है। आगामी पांच वर्षों में डेढ़ हजार से अधिक रक्षा क्षेत्र में एमएसएमईएस की संख्या हासिल करने का प्रयास होगा। पिछले डिफेंस एक्सपो में डिसेंट्रालाइजड एथेरियम एसेट एक्सचेंज शुरू किया गया था। भारतीय रक्षा संगठन के स्टार्ट अप, एमएसएमई, व्यक्तिगत इनोवेटरों को जोड़ने के लिए आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण का लक्ष्य था।

    स्पेस तकनीक के मामले में भारत की रुचि वॉर फेयर के लिए नहीं, वेलफेयर के लिए है। इसरो भारत पूरी दुनिया के लिए आउटर स्‍पेस को एक्‍सप्‍लोर कर रहा है। डीआरडीओ इन एसेट्स को गलत ताकतों से बचाने के लिए डिफेंस की दीवार खड़ी कर रहा है। भारत में दो बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से एक तमिलनाडु में और दूसरा यहीं उत्तर प्रदेश में हो रहा है। अगले पांच वर्षों में यहां बीस हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है। अब डिफेंस सेक्टर में शत प्रतिशत एफडीआई का रास्ता साफ हुआ है।

    विगत पांच वर्षों डिफेंस सेक्टर में सत्रह सौ करोड़ के एफडीआई आना तय हुआ है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्रीअफेयर्स के बनने से डिमांड और मैन्यूफैक्चरिंग की प्रक्रिया और आसान होने वाली है। इसका निश्चित लाभ डिफेंस सेक्टर्स से जुड़े उद्योगों को होगा। निजी क्षेत्र की भागीदरी भी सुनिश्चित की जाएगी।

    इसमें संदेह नहीं कि नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े नीतिगत सुधार किए हैं। इससे इज ऑफ डूइंग बिजनेस,मेक इन इंडिया, फॉर इंडिया और फॉर द वर्ल्ड की विकास यात्रा आगे बढ़ी है। यूपीए सरकार के मुकाबले रक्षा उत्पाद का निर्यात व डिफेंस लाइसेंस देने के काम मे उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यह बढोत्तरी लगातार जारी है। आज भारत में आर्टिलरी गन,एयरक्राफ्ट कैरियर,सबमरीन, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और लड़ाकू हेलीकॉप्टर जैसे उपकरणों के कई रक्षा टुकड़े बना रहे हैं। आतंकवाद व साइबर अपराध के मद्देनजर नई तकनीक को विकसित की जा रही हैं। मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा बढ़ेगी। वहीं डिफेंस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। इससे भविष्य में डिफेंस एक्सपोर्ट को भी बल मिलेगा। डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

    उन्होंने कहा कि भारत में डिफेंस हब बनने की पर्याप्त क्षमता है। सरकार ने निवेश के अनुकूल माहौल बनाया है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की स्थिति बहुत सुधरी है। मोदी ने दुनिया के निवेशकों को विश्वास दिलाया कि यहां उनका निवेश करना सुरक्षित रहेगा। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत देश विदेश के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    इस समय यह एशिया की सबसे बड़ी हथियार मंडी है। लखनऊ के वृंदावन योजना इलाके में दो सौ एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में इस डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। यहां चालीस देशों के रक्षा मंत्री पहुंच चुके हैं। भारत में छोटे कल पुर्जे बनाने वाली कम्पनियां भी यहां प्रदर्शनी लगा चुकी है। सीडीएस जनरल रावत ने यहां डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन डीआरडीओ कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले जनरल रावत ने तीनों सेना प्रमुखों और मध्य कमान सेनाध्यक्ष के साथ बैठक की।

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading