Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    उत्तर प्रदेश में खत्म होंगे आंगनबाड़ी केन्द्र, इसी सत्र से बदलेंगे प्री प्राइमरी स्कूल में

    By February 6, 2020Updated:February 6, 2020 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624

     परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई का पैटर्न एनसीआरटी आधारित करने की तैयारी, प्रदेश सरकार कर रही अभिनव प्रयोग,
    2020-21 के बजट में आयेगा प्रस्ताव, जिलों में तैयारी के लिए भेजा गया आदेश

    अब उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उसकी जगह पर प्री प्राइमरी स्कूल हो जाएंगे। इसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। इसका बजट इसी सत्र में पास हो जाने की उम्मीद है। इसके लिए जिलों में सूचनाएं भेज दी गयी हैं कि एक अप्रैल से प्री प्राइमरी स्कूल चलाने की तैयारी की जाए। प्री-प्राइमरी के बाद बेसिक शिक्षा में एनसीआरटी पैटर्न की पढ़ाई शुरू कराने की भी तैयारी है।

    प्री-प्राइमरी स्कूलों में तीन से पांच वर्ष तक के बच्चे पढ़ेंगे। इसके लिए जब तक प्राथमिक विद्यालय अथवा अन्य जगह ग्राम पंचायतों में नये भवन की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक आंगनबाड़ी केन्द्र पर ही पढ़ाई होगी। केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा मिशन के मद में मिले बजट को सरकार इस योजना पर खर्च करेगी। इस अभिनव प्रयोग से सरकार तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे शिक्षा में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आने की कोशिश करेगा।

    दरअसल पिछले वर्ष से ही यूपी सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में एनसीआरटी पैटर्न पर पढ़ाई शुरू करने की कवायद शुरू की थी। दरअसल केन्द्रीय विद्यालय और परिषदीय विद्यालयों में एक अंतर है कि वहां बच्चे प्री-प्राइमरी के बाद जाते हैं। यहां बच्चों को गोला बनाने की शिक्षा से शुरुआत करनी पड़ती है। एनसीआरटी पैटर्न में मान लिया जाता है कि बच्चा प्राथमिक ज्ञान के बाद पहली कक्षा में शुरुआत कर रहा है। इसके बाद से ही शिक्षा के क्षेत्र में नये-नये अभिनव प्रयोग में जुटी यूपी सरकार ने प्री-प्राइमरी शिक्षा के प्रारूप पर काम करने के लिए विभाग से राय मांगी थी, जिस पर पूरा ब्योरा बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने बनाकर भेज दिया है।

    इस पर अमल करते हुए शासन ने इस वर्ष से ही प्री-प्राइमरी विद्यालय चलाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि अभी इसके लिए नये भवन नहीं बनाए जाएंगे। अभी प्राथमिक विद्यालय या जहां पर प्राथमिक विद्यालय दूर हैं, वहां पर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ही ये विद्यालय चलाए जाएंगे। प्री-प्राइमरी के बच्चों को शिक्षा के साथ ही पुष्टाहार भी दिया जाता रहेगा। उनके शरीर का ध्यान रखने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दायित्व और बढ़ जाएगा। इस योजना में बच्चों को अध्ययन के साथ ही दूध और पुष्टाहार दिये जाने की व्यवस्था है। इस योजना में भारतीय शिक्षा मिशन और बाल एवं पुष्टाहार विभाग भी शामिल रहेगा। उससे भी पूरा सहयोग लिया जाएगा लेकिन पूरी व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

    Keep Reading

    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    November 16, 2026
    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    November 16, 2026
    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    November 16, 2026
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading