भाजपा ने मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही
पुणे, मुंबई, 13 फरवरी, 2020: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात के संकेत हैं कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की. लेकिन वह नाकाम रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लगातार दूसरी बार धमाकेदार जीत की मिली है। पवार ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिये क्षेत्रीय दलों को साथ आने की जरूरत है।
‘मन की बात’ पर ‘जन की बात’ को
जीत मिली : उद्धव मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी जीत का संकेत मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि जन की बात को मन की बात पर यह जीत है।







