Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राज्यपाल के अभिभाषण का महत्व

    By February 13, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    भारतीय संविधान में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है। इसके अनुसार संघ में राष्ट्रपति और प्रदेशों में राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख होते है। संविधान में राष्ट्रपति को संसद और राज्यपाल को विधानमंडल का अंग बताया गया है। इनके हस्ताक्षर के बाद ही सदन से पारित विधेयक कानून का रूप लेता है। इसके अतिरिक्त भी इन संवैधानिक प्रमुखों के अनेक विधायी अधिकार होते है। नवगठित लोकप्रिय सदन के प्रथम और बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है।

    संसदीय प्रावधान के अनुसार निर्वाचित सरकार राज्यपाल की होती है। इसलिए उनके अभिभाषण में सरकार के कार्यों का सकारात्मक उल्लेख होता है। इस संवैधानिक मर्यादा का सम्मान होना चाहिए। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाता है। इसमें विपक्ष के पास उनके भाषण की आलोचना का पूरा अवसर रहता है। सार्थक आलोचना तभी संभव है जब अभिभाषण को धैर्य से सुना जाए। संसद में इस मर्यादा का निर्वाह होता है। लेकिन अनेक राज्यों के विधानसभाओं में अभिभाषण पर हंगामें की परंपरा बन गई है।

    उत्तर प्रदेश में राज्यपाल राम नाईक पर तो कागज के गोले फेंके जाते थे, लगातार सिटी बजाई जाती थी। विरोध का यह रूप संवैधानिक भावना के प्रतिकूल था। इस बार राज्यपाल महिला है, शायद इस लिए केवल हंगामा हुआ। आनन्दी बेन पटेल ने प्रदेश सरकार के अनेक कार्यों की सराहना की। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। उन्होंने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। लेकिन कांग्रेस सपा बसपा के नेता प्रदर्शन करने लगे। यह सभी लागे प्ले कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। विपक्ष ने विधानसभा के बाहर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। जबकि एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक में सदन के सुचारू संचालन पर विचार किया गया था।

    मुख्यमंत्री तथा नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने सत्र के सुचारु संचालन में सत्ता पक्ष के पूरे सहयोगब का आश्वासन दिया था। कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने से नहीं, बल्कि सदन में प्रभावी और तर्कसंगत चर्चा से समाधान निकलता है। सदन की उच्च गरिमा और मर्यादा को बनाए रखते हुए गम्भीर चर्चा को आगे बढ़ाने से लोकतंत्र के प्रति आमजन की आस्था बढ़ती है। सुझाव या कोई भी बात इतनी प्रभावी और महत्वपूर्ण होनी चाहिए कि वह प्रदेश और देश के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो।

    राज्य सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रहेगी। पक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। सदन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा का मंच उपलब्ध कराता है। राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष और सत्ता पक्ष को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर प्राप्त होगा। इस सत्र में देश के सबसे बड़े राज्य का बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर चर्चा के दौरान प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। सरकार हर एक मुद्दे पर सार्थक चर्चा करने को तैयार है।

    विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित नेे कहा था कि विपक्ष अपना पक्ष, कार्यक्रम व सुझाव रख सकता है। उन्होंने दलीय नेताओं से अपना पक्ष सदन में शालीनता से रखने व राज्यपाल के अभिभाषण को शांतिपूर्ण तरीके से सुनने की परिपाटी बनाने की अपील की थी। जबकि विधानसभा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भाषण के दौरान विपक्ष ने सीएए एनआरसी और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। जाहिर है कि अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सार्थक चर्चा में कठिनाई होगी। ऐसी स्थिति वस्तुतः सत्ता पक्ष के लिए सुविधाजनक होती है।

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026
    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    May 30, 2026

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading