डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लखनऊ के एकल अभियान परिवर्तन महाकुंभ राष्ट्रहित का सन्देश दिया गया। इसमें सरकार की अपनी जिम्मेदारी है,लेकिन समाज को भी अपना दायित्व समझना होगा। अनेक संस्थाओं के माध्यम से यह कार्य किया भी जा रहा है। एकल अभियान भी समाजसेवा के प्रति समर्पित है। वनवासी इलाकों में अभाव रहा है। विदेशी मिशनरी इसका लाभ उठाती रही है। एकल अभियान के समापन पर रक्षामंत्री
राजनाथ सिंह ने यह मुद्दा उठाया। कहा कि बलात या प्रलोभन धर्म परिवर्तन करवाना महापाप है। एकल अभियान वनवासियों जागरूक बनाने का कार्य कर रहा है। विपरीत परिस्थियों में भी यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित होता रहा है। नक्सली आतंकवाद प्रभावित और सीमावर्ती इलाकों में एकल विद्यालय काम कर रहे हैं। जिससे धर्मांतरण को रोका जा रहा है। इस अभियान से जुड़े लोग निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा में लगे है।
उनके सेवा भाव से का हित हो रहा है। एकल अभियान से देश की बहुत बड़ी सेवा हो रही है। वनवासी क्षेत्रों में निवास करना और उनके बीच रहकर सेवा कार्य करना कठिन होता है। इसके लिए समाजसेवा की प्रबल इच्छाशक्ति होनी चाहिए। एकल अभियान के अंतर्गत इसी भावना को जागृत किया गया। नक्सली हिंसा के बीच भी लोकहित का यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होता रहा है। हमारे देश के पीएम डिजिटलाइजेशन के लिए शब्द ज्ञान आवश्यक है। एक लाख एकल विद्यालय चल रहे है। इनमें और अट्ठाइस लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। यह असाधरण कार्य है। इसके अलावा इस अभियान ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत किया। इससे अवैध तरीको से धर्मांतरण कराने वालों को निराश होने पड़ रहा है। इस अभियान से अवैधानिक धर्मांतरण को रोकना संभव हुआ है।
भारत ज्ञान व शिक्षा के बल पर ही धर्मगुरु बना था। आज भी इसमें विश्वगुरु बनने की क्षमता है। हमारा चिंतन मानवता पर आधारित है। तलवार या प्रलोभन से यहां कभी किसी का धर्मांतरण नहीं कराया गया। राजनाथ सिंह ने ठीक कहा कि नए भारत का निर्माण शिक्षा से ही संभव होगा। इसमें एकल अभियान का भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। भारतीय चिंतन में शिक्षा के साथ संस्कार को भी शामिल किया गया। एकल अभियान इसी विचार पर अमल कर रहा है। संस्कार और चरित्र से व्यक्ति महान बनता है। इसी से उसमें समाज व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध का विचार आता है। वनवासी हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग है। इनको विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य चल रहा है। एकल अभियान इसमें सकारात्मक योगदान दे रहा है।







