नई दिल्ली, 20 फरवरी, 2020: देश के इतिहास में पहली बार सोना 43 हजार रुपये के पार पंहुच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 700 रुपये चमककर 43170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 43,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चमककर 31,300 रुपये पर रही।
चांदी हाजिर 600 रुपये की तेजी के साथ 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 1134 रुपये की छलांग लगाकर 47,455 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपये उतरकर क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती कीमतें और शादियों के सीजन पर डिमांड का असर घरेलू बाजार के सर्राफा बाजार पर पड़ा है। चीन के जानलेवा कोरोना वायरस की टेंशन से अंतर्राष्टीय स्तर पर सोने की कीमतें 1600 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई है।







