राजस्थान के नागौर में दलितों के उत्पीड़न का वायरल वीडियो पर मायावती ने कांग्रेस सरकार से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लिखा है कि इससे स्पष्ट है कि दलितों पर उत्पीड़न-शोषण की क्रूरता हर जगह जारी है।
गुरुवार को दोपहर बाद मायावती ने ट्वीट किया “कांग्रेस-शासित राजस्थान के नागौर में दलित भाईयों के उत्पीड़न का वायरल वीडियो विचलित करने वाला है व गुजरात के ऊना आदि के दर्दनाक घटनाओं की याद दिलाता है। स्पष्ट है दलितों पर उत्पीड़न-शोषण की क्रूरता हर जगह जारी है। अति-दुर्भाग्यपूर्ण। सरकार दिखावटी नहीं बल्कि प्रभावी कार्रवाई करे।”







