बसपा सुप्रीमो ने दिल्ली हिंसा को अति दुखद व अति निन्दनीय बताया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली में हुई हिंसा की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके साथ ही सभी लापरवाही व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जान-माल की क्षति को दुखद व निंदनीय बताया है।
बुधवार को मायावती ने ट्वीट कर कहा कि “दिल्ली के कुछ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों की हिंसा, उपद्रव व आगजनी की घटनाओं में भारी जान-माल की क्षति अति-दुःखद व अति-निन्दनीय। केन्द्र व दिल्ली सरकार इसे पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराए व सभी लापरवाही व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, यह बीएसपी की माँग है।”







