एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का किया इस्तेमाल
बॉर्डर पर लगातार आतंकियों की हलचल और सीमा के पार टेरर कैंप से भारत में नुक्सान पहुंचने की खबरे लगातार आ रही थी इस बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के द्वारा लगातार सीजफायर के उल्लंघन के बाद पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन आर्मी के द्वारा हमले के लिए एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और तोप के गोले का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेना ने कुपवाड़ा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर हमला किया है। यह हमला पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार जम्मू-कश्मीर में सीजफायर उल्लंघन के जवाब में किया गया है।

बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने फरवरी महीने में आठ तारीख को अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार भी दागा गया था, जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए थे। फरवरी में ही चार तारीख को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। बिना उकसावे के गोलाबारी की गई थी। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था।

आतंकवादियों की नाकाम घुसपैठ:
आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि पाकिस्तान सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है ताकि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ हो सके। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में बैठे रहते हैं।
पाक को याद होगा इंडिया का एयर स्ट्राइक:
हाल ही में भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सीमा का दौरा किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में फिर से आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैड पनप गए हैं। पाकिस्तान ने बीते साल बालाकोट में आतंकवादियों के लॉन्चिंग पैंड को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान की सीमा में घुसकर हमला किया था।







