लखनऊ, 19 मार्च 2020: कोरोना संक्रमण के भय से आठ अप्रैल होने वाली यूपी की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को हुई परामर्शदात्री समिति आकस्मिक बैठक में इसका निर्णय लिया गया। अभी से इसकी संभावित तिथि भी 22 अप्रैल दे दी गयी है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय करा रहा है। विश्वविद्यालय ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली थी। फार्म भरा जा चुका है लेकिन इस बीच कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को भांपते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के परामर्शदात्री समिति की आकस्मिक आवश्यक बैठक हुई। इसमें प्रवेश परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया।
इस सबंधं में लखनऊ विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाक्टर दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसी बैठक में आगामी संभावित तिथि भी 22 अप्रैल को निश्चित किया गया। हालांकि यह तिथि सक्षम प्राधिकारी द्वारा दिए गये निर्देर्शों के बाद ही अंतिम माना जा सकता है। इसके लिए उन्होंने सलाह दी कि परीक्षार्थियों को वेबसाइट www.lkouniv.ac.in देखते रहना चाहिए।







