श्रीदुर्गाजी समिति व गीता परिवार भोजन पैकेट व राशन किट्स समाचार
लखनऊ, 05 अप्रैल, 2020: कोरोना महामारी के चलते गीता परिवार व श्रीदुर्गाजी मंदिर समिति के द्वारा 24 मार्च से लगातार 14वें दिन भी शहर में भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया। जिनकी संख्या बढ़ते-बढ़ते लगभग एक दिन में 5000 से भी अधिक भोजन पैकेट की हो गयी।
साथ ही रविवार को राशन किट्स भी दिए जाने की योजना बनाई गई। जिसमें 2 किलो आटा, 1 किलो चावल, 250 ग्रा. दाल, 1/2 कि. चीनी, नमक, सब्ज़ी मसाला, अचार, 200 ग्रा तेल, चाय पत्ती, साबुन, करोना बचाव पत्रक ऐसे 22 आइटम की किट है आरम्भ में 3 दिन के लिए बनाई गई है जिसमे अन्न का कोई दुरुपयोग न हो। शहर के ऐसे घरों को ढूंढकर चिन्हित किया गया जो लखनऊ के नही है या किराये आदि पर रहते है, उनके पास राशनकार्ड न होने से कोई सरकारी सहायता प्राप्त नही हो रही, ऐसे 78 राशन किट ज़रूरतमंद परिवारों को पहले दिन दिए गये। आगे 150 और नये परिवारों को ढूंढकर उन्हें यह किट देने की योजना है।

रविवार को जिन क्षेत्रों में भोजन के पैकेटों का वितरण हुआ उनमें मोतीनगर, चित्ताखेड़ा, चौक, पारा, लखनऊ विश्वविद्यालय, चारबाग, यहियागंज, ऐशबाग चौकी, भवानीगंज, बालागंज , खदरा, गर्वमेंट प्रेस, गुलज़ार नगर , मालवीय नगर आदि क्षेत्र सम्मिलित हैं और राशन किट से लाभान्वित क्षेत्र में खदरा, चित्ताखेड़ा, मोतीनगर, ऐशबाग, खजुआ, पारा, आशियाना, कृष्णानगर व तिलकनगर हैं।
डी.एम. व पुलिस कमिश्नर द्वारा कल धर्मगुरुओं व नग़र के कुछ सभ्रांत व्यक्तियों और संस्थाओं से विचार विमर्श हेतु आमंत्रित किया गया। जिसमे दुर्गाजी मंदिर व गीता परिवार के सेवा कार्य से प्रभावित होकर डॉ. आशू गोयल जी को भी आमंत्रित किया गया। प्रशासन ने दुर्गाजी मंदिर व गीता परिवार द्वारा की जा रही अद्वितीय अन्नसेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की।
भोजन पैकेट वितरण व राशन किट वितरण में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। रविवार को सभी के द्वारा अपने घरों में प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई अपील पर रात 9 बजे 9 मिनट दीपक, मोमबत्ती, जलाने का भी पालन किया गया।
आप अपने सहयोग *Google Pay 9305053410* के माध्यम से अथवा निम्न बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं। गीता परिवार को दिया गया समस्त दान आयकर धारा 80G की छूट के अंतर्गत मान्य है।
आप अपने सहयोग *Google Pay 9305053410* के माध्यम से अथवा निम्न बैंक अकाउंट में भेज सकते हैं। गीता परिवार को दिया गया समस्त दान आयकर धारा 80G की छूट के अंतर्गत मान्य है।
*GEETA PARIWAR*
Punjab & Sind Bank
Saving Account No.
07901000097145
IFSC : PSIB0000790







