लखनऊ, 06 अप्रैल, 2020: 2020 को जेईई B.Ed 2020 के परामर्श दात्री समिति की बैठक ऑनलाइन संपन्न हुई। समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वर्तमान परिस्थितियों में पूर्व प्रस्तावित तिथि 22 अप्रैल 2020 को बीएड की प्रवेश परीक्षा करवा पाना संभव नहीं है।
14 अप्रैल 2020 तक के लाक डाउन की समाप्ति के पश्चात तत्कालीन परिस्थितियों का विश्लेषण करने के पश्चात तथा उत्तर -प्रदेश शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर ही नवीन तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। अतः जेईई B.Ed प्रवेश परीक्षा 2020 अग्रिम आदेश तक स्थगित की जाती है। यह जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय सूचना व जनसम्पर्क निदेशक डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने दी।







