लखनऊ, 16 अप्रैल, 2020: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में भी ऑनलाइन क्लास सुनिश्चित किये जा रहे है। यह जानकारी प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने दी। उन्होने बताया कि फिलहाल मानवशास्त्र विभाग में छह अप्रैल से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है।
इसका संचालन विभागाध्यक्ष डॉ नीतू सिंह द्वारा किया जा रहा है। स्टूडेंस इसमें रुचि दिखा रहे है। वह नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास में सहभागी हो रहे है।
प्रो धर्म कौर ने बताया कि अन्य विभागों के शिक्षक भी इस दिशा में प्रयास कर रहे है। वाट्सएप ग्रुप बनाकर भी विद्यर्थियो की समस्या का समाधान शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। प्राचार्या ने भी ऑनलाइन विद्यर्थियो को कोरोना से बचाव का सन्देश दिया।







