मौसम हुवा सुहाना घरों में कूलर, एसी सब बंद
आज मंगलवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और उसके बाद-गरज चमक के साथ बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी पड़े। बता दें कि मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की थी।
मौसम निदेशक के अनुसार अभी प्रदेश में दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। गुरुवार 7 मई को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।
बता दें कि इस आंधी पानी की वजह से लखनऊ सहित प्रदेश के कई अंचलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट आ गई। मई के इन शुरुआती दिनों में तेज तपिश वाली धूप और लू के बजाए ठण्डी हवा और बारिश ने शहरों में कूलर, एसी सब बंद करवा दिए हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार चूंकि अधिकांश इलाकों में फसल की कटाई हो चुकी है इसलिए इस आंधी पानी का खेती किसानी पर बहुत विपरीत असर नहीं पड़ेगा। तेज आंधी और ओलावृष्टि की वजह से आम की तैयार होती फसल को नुकसान पहुंचने का जरूर अंदेशा है।







