Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    दलित विरोधी भाजपा सरकार के साथ हैं मायावती: पीएल पुनिया

    By May 24, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538
    • योगी सरकार में सत्ता संरक्षण में हो रहा है दलित उत्पीड़न:पीएल पुनिया
    • दलितों के लिए बहन जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता: खाबरी

    आशीष अवस्थी

    लखनऊ, 24 मई 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश में लगातार दलितों के ऊपर हिंसा बढ़ रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में पिछले दो महीनों में दलितों के ऊपर हो रहीं हिंसा में इज़ाफ़ा हुआ है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की दलित विरोधी सरकार में दलित समाज पर राज्य संरक्षण में हमले बढ़े हैं।

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अयोध्या में बाल कटवाने गए एक दलित युवक की धार वाले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी।

    • कन्नौज में भाजपा सासंद सुब्रत पाठक द्वारा तहसीलदार अरविंद कुमार के घर में घुसकर मारपीट की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    • रामपुर में एक सफाईकर्मी के साथ 5 लोगों ने मारपीट कर उसके मुंह में सैनिटाइजर का रासायनिक घोल डाल दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
    • लखीमपुर में गुड़गांव से अपने गांव लौटे दलित युवक को पुलिसकर्मी ने इतना बेरहमी से मारा कि उसने खुदकुशी कर ली।
    • आजमगढ़ में दबंगों द्वारा दलित मजदूर की हत्या के बाद परिवार को लाश दे आए और फिर धमकाते हुए बोले-कानूनी कार्रवाई करोगे तो आपका भी वहीं हाल होगा जो उसका हुआ।
    • यूपी के मैनपुरी के ग्राम बीरपुर कलां मे दबंगों द्वारा उदयवीर पुत्र लालाराम के दरवाजे के सामने से समर का पानी फैला रहे थे रोके जाने पर दलितों के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
    • मथुरा मे थाना छाता के ग्राम बरौली मे दबंगों के द्वारा दलित परिवार के साथ मार-पीट व हत्या-प्रयास की घटना घटित करने के बावजूद भी पुलिस दबंगों को संरक्षण देकर उल्टा दलित पीड़ित पे हत्या-प्रयास का केस दर्ज किया है।
    • यूपी के सिकंदराबाद में दबंगों ने वाल्मीकि समाज के 13 वर्षीय युवक को बेरहमी से बांधकर मारा जिसके कारण अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया।
    • हमीरपुर जिला, ब्लॉक सुमेरपुर, देवगांव की रहने वाली दलित समाज की बेटी को घर में घुस का दबंगो ने मारपीट की गई थी पुलिस कार्यवाही करने को तैयार नहीं थी उल्टा समझौता के लिए दबाव बना रही थी।
    • हाल ही में कन्नौज में वाल्मिकी समाज की 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई, जिससे आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

    उन्होंने कहा कि लिस्ट लम्बी है और यह सब सरकारी संरक्षण में हो रहा है। हमने लगातार यह सवाल उठाया है और लड़ रहे हैं लेकिन स्वघोषित दलितों की नेता मायावती जी की चुप्पी क्या साबित करती है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि योगी सरकार में दलित समाज पर हमला बढ़ा है लेकिन बहन मायावती जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। प्रदेश में दलितों-वंचितों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न पर मायावती जी क्यों नहीं बोलती हैं?

    उन्होंने कहा कि बहन मायावती और दलित विरोधी भाजपा के अंदरखाने समझौता हो गया है और मायावती जी भाजपा की अघोषित प्रवक्ता हैं।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ चेयरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि पूरे प्रदेश में हम सेवा कर रहे हैं। बाहर से लौट रहे प्रवासी मजदूर भाइयों के लिए कांग्रेस पार्टी 40 जगहों पर स्टॉल्स लगाकर नाश्ता वितरित कर रही है। 22 जिलों में हम रसोईघर चला रहे हैं। 67 लाख लोगों तक हमने मदद पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जनसेवा करने के कारण जेल में डाल दिया गया है। कई दर्जन नेताओं के ऊपर फ़र्ज़ी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ कान खोलकर सुन लीजिए आपका दमन हमारे सेवा को नहीं रोक सकता हैं।

    Keep Reading

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading