कांग्रेस द्वारा बस देने के नाम पर की जा रही राजनीति के बीच भाजपा ने रविवार से ट्वीटर पर बीजेपीवीथमाइग्रेंट नाम से हैजटैग अभियान चला रही है। देखते ही देखते यह खूब टेंड कर रहा है। इसमें अभियान में भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारियों के साथ ही सभी मंत्रियों कुछ न कुछ लिखा है। कई लोगों ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस की गलत नीतियों को भी गिनाया है।
सोमवार काे सुबह इस अभियान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर चंद्र मोहन ने हैजटेग करते हुए लिखा कामगारों को लेकर यूपी सरकार की प्राथमिकता देखिये। खुद मुख्यमंत्री कामगारों से हालचाल ले रहे हैं। उन्हें खाद्यान भी वितरित कर रहे हैं। गरीब का दर्द जिसने करीब से जाना हो, वह समझ समझ सकता है। प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता संजय राय ने लिखा कि कोरोना संकट काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में लोगों का साथ दिया है। जनता के दुखदर्द को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना दुख-दर्द माना है।
#बीजेपीवीथमाइग्रेंट नाम से चले इस अभियान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आफिसियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया “ एक भूखा बच्चा ही अपनी मां को ढूंढता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने ‘सौतेली मां’ बनकर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता। यह ट्वीट सोमवार को सुबह पांच हजार आठ सौ से ज्यादा रीट्वीट हो चुका है।
वहीं कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस हैज टैग से दस से ज्यादा ट्वीट किये और कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा कि उसने जनता को बस के नाम पर धोखा दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री डाक्टर सतीश द्विवेदी ने लिखा कि यूपी सरकार प्रवासियों के हर दुख-दर्द में साथ दे रही है। इसके बाद भाजपा समर्थक भी तरह-तरह के कमेंट लिखने शुरू कर दिये हैं।







