अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने रविवार को उन 14 फर्जी बाबाओं के नाम बताया है जो धर्म ने नाम पैसा उगाने का भी काम कर रहे हैं
लखनऊ 11 सितम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की एक सूची जारी की है जो धर्म के नाम पर गंदा काम करते हैं और कथित बाबाओं द्वारा जनता को गुमराह कर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर उनकी मेहनत का पैसा चढ़ावें के नाम पर ऐंठ लेते है जिससे बदनामी पूरे साधु समाज की होती है।
इसके बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने एक लिस्ट जारी की जिसमें फर्जी बाबाओं का नाम सामने आया है। इस लिस्ट में राधे मां का नाम भी शामिल है। बताते चले कि हाल के दिनों में राधे मां को लेकर भी कई खुलासे सामने आ चुके हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने रविवार को उन 14 फर्जी बाबाओं के नाम बताया है जो धर्म ने नाम पैसा उगाने का भी काम कर रहे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की यह बैठक इलाहाबाद के बाघम्बरी गद्दी मठ में आयोजित की गई थी।

14 फर्जी बाबाओं के नाम : आशाराम बापू, सच्चिदानंद गिरी, गुरमीत राम रहीम, निर्मल बाबा, राधे मां इच्छाधारी भीमानंद, असीमानंद और नारायण साईं, रामपाल, आचार्य कुशमुनि, वृहस्पति गिरी, मलखान सिंह के नाम फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल किया गया हैं।
अखाड़ा परिषद की बैठक में यह भी तय किया गया है कि फर्जी बाबाओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए सरकार से कहा जायेगा।
अखाड़ा परिषद ने बताया कि फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी करने के बाद इसे सरकार को सौंपा दिया जायेगा। अखाड़ा परिषद को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इन बाबाओं के खिलाफ एक्शन लेगी, जो गलत तरीके से आस्था के नाम पर खिलवाड़ कर रहे हैं।







