Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर मीडिया से

    संजय त्रिपाठी की याद में हर साल होगी फोटो प्रदर्शनी और अवार्ड का आयोजन

    By September 26, 2017Updated:September 26, 2017 खबर मीडिया से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540
    • दिवंगत फोटोजर्नलिस्ट संजय त्रिपाठी को दी गयी श्रद्धांजलि 
    • प्रदेश सरकार से 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की मांग

    लखनऊ 26 सितम्बर। आज राजधानी के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संजय त्रिपाठी को उनके साथी पत्रकारों, प्रेस छायाकारों और मित्रों ने याद किया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। श्री त्रिपाठी का कल ह्रदय गति रूक जाने से निधन हो गया था।

    उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यालय में हुयी शोक सभा में मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने स्वर्गीय त्रिपाठी को याद करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व में ऐसा जादू था कि हर कोई उनका मित्र बन जाता था। श्री तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी की भरपाई संभव नहीं है लेकिन उन्हें हमेशा याद रखने के लिए हर साल उनकी स्मृति में एक छायाचित्र प्रदर्शनी और अवार्ड का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने सम्बन्धी औपचारिकता पूरी कर ली गयी है और इसपर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है. पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि श्री त्रिपाठी के व्यक्तित्व और कृतित्व में उनकी सादगी और योग्यता कोई भी महसूस कर सकता था।

    उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शाह कुमांया ने स्वर्गीय त्रिपाठी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि करीब तीन दसकों के साथ के दौरान उन्होंने स्वर्गीय त्रिपाठी को कभी किसी पर नाराज होते नहीं देखा. वरिष्ठ पत्रकार भाष्कर दुबे ने स्वर्गीय त्रिपाठी के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति विरले होते हैं जिनकी कमी हमेशा खलेगी. वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र श्रीवास्ताव, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट गोपी रस्तोगी और आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी स्वर्गीय संजय त्रिपाठी से जुड़े अपने संस्मरण व्यक्त करते हुए उन्हें नई पीढ़ी के पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट के लिए आदर्श बताया।

    देखें पिछली खबर:

    http://shagunnewsindia.com/media-news/

    Keep Reading

    आरएनआई ने हजारो अखबारों पर लगाई रोक, ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ ने जताई कड़ी नाराज़गी

    ‘सोशल मीडिया’ वास्तविक अर्थों में मीडिया नहीं

    शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे

    भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक ने थामा सपा का दामन

    स्वामी प्रसाद मौर्य का हाल कांटे की लड़ाई में फंसे कई सियासी दिग्गज

    थम्स अप के ब्रांड एम्बेसडर बने शाहरुख खान, बोले- ये मेरे मिजाज से मेल खाता है

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading