लखनऊ, 29 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज विद्यालय के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स, उ.प्र. ने कहा कि अच्छे समाज की आधारशिला स्कूल में ही रखी जाती है क्योंकि स्कूल के वातावरण का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि छात्र पढ़ाई के साथ साथ चारित्रिक उत्कृष्टता में भी अग्रणी हैं। श्री सिंह ने छात्रों को सलाह दी कि स्वयं से स्पर्धा करें, दूसरों से नहीं। इससे पहले, समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर गीता गाँधी किंगडन ने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करना समय की माँग है। यही भावी पीढ़ी आगे चलकर समाज में एकता, शान्ति की स्थापना करेंगे।
सी.एम.एस. में ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का आयोजन
लखनऊ, 29 फरवरी। सी.एम.एस.,अलीगंज प्रथम कैम्पस में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से विश्व एकता व विश्व शान्ति का अलख जगाया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों एवं वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संबोधन में डा. भारती गाँधी ने कहा कि ‘डिवाइन एजुकेशन’ से ही हम बच्चों का विकास कर सकते हैं। अतः विद्यालयों में प्रार्थना अनिवार्य रूप से होनी चाहिए तथापि घरों में भी ईश्वरमय वातावरण होना चाहिए । विशिष्ट अतिथि कार्तिकेय सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य के लिए उसके अंदर छिपी शक्तियों तथा क्षमताओं को विकसित करना है, ताकि वह समाज के रचनात्मक विकास में योगदान दे सकें।







