मुंबई 11 अक्टूबर। विवादों मे रहे टीवी स्टार गजेंद्र सिंह चौहान की जगह पुणे स्थित प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) को अब नया चेयरमैन मिल गया हैं। वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर को नया चेयरमैन चुना गया हैं। कई दिनों से आशंका जताई जा रही थी की नए अध्यक्ष के लिए फिल्म जगत की हस्तियों में से ही किसी को चुना जाएगा।
लेकिन अब इस पर बात बन गई हैं। आपको बता दें इस पद पर मशहूर टीवी एक्टर गजेंद्र चौहान इस पद पर थे, जिन्हें नौ जून 2015 को नियुक्त किया गया था। लेकिन वहां कई वर्षों से काबिज छात्रों ने अभिनय जगत में उनकी काबिलियत पर सवाल उठाते हुए भारी विरोध किया था।
बाद में इस विरोध ने सियासी रंग पकड़ लिया था और नियुक्ति के करीब सात महीने तक वह अपना पदभार नहीं संभाल पाए थे। काफी विरोध के बावजूद उनकी नियुक्ति को रद्द नहीं किया गया था।
अनुपम खेर को FTII का अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी पत्नी किरण खेर ने उन्हें बधाई दी है और कहा की अनुपम प्रतिभावान हैं। व्यवस्थित हैं। लंबे समय से एक्टिंग सिखा रहे हैं। वह सेंसर बोर्ड और एनएसडी के भी मुखिया रह चुके हैं और अब वह FTII के मुखिया होंगे।







