राजस्थान, चूरू, 19 अक्टूबर। बाबाओं की लगता है जैसे आजकल शामत आयी है कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के चूरू जिले में भी एक बाबा पर अवैध संबंधो का आरोप लगा। आरोप लगने के बाद बाबा बलात्कार के केस से इतना डरा हुआ है कि उसने अपना प्राइवेट पार्ट को ही काट लिया। जिसे देखकर समाज के लोग दंग रह गए।
बाबा संतोष दास पर बीते मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाया था जिससे दु:खी बाबा ने अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया। प्राइवेट काटने के बाद बाबा को ब्लीडिंग शुरू हो गई जिसके बाद उन्हे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
जब बाबा की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हे बीकानेर रैफर कर दिया। बगीची में मौजूद शिष्यों के मुताबिक, बाबा सुबह नहाने बाथरूम में गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर शिष्यों ने जब देखा तो वे बेहोशी की हालत में मिले।
जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती साधु बयान देने की स्थिति में नहीं थे, उन्हें बीकानेर रैफर कर दिया था। बीकानेर से लौटने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब बाबा के होश में आने का इन्जार कर रही है ताकि बयां दर्ज हो सकें।






