आज पतंगों का दिन है जिसे जमघट या पड़वा भी कहते है परिवार के लोग आज के दिन गोवर्धन की पूजा करते है
लखनऊ 20 अक्टूबर। पूरे देश में कल प्रकाश पर्व (दीपावली) बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। हर तरफ दीयों की रौशनी और रंगीन एलेट्रिक झालर से लोगों के घर जगमगा रहे थे। ऐसी मान्यता है कि रावण का वध करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राम ने कल के दिन अयोध्या लौटे थे। इसी उपलक्ष्य में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आज पतंगों का दिन है जिसे जमघट या पड़वा भी कहते है परिवार के लोग आज के दिन गोवर्धन की पूजा करते है। देश में आज भी दिन सार्वजानिक अवकाश होने की वजह से लोग पतंग उड़ा कर आपसी सद्भाव की भावना प्रकट करते है।
दिवाली का त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस पर्व के मौके पर लोग एक-दूसरे के साथ मिठाई बांटकर, दिए जलाकर खुशियां मनाते हैं. दीपावली के दिन शाम के वक्त लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है।

ट्विटर पर पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनायें
दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल हैंडल ट्विटर से ट्वीट कर लिखा, ‘दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली’। पीएम मोदी ने पिछले साल चीन की सीमा पर आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली का जश्न मनाया था। इस बार भी पीएम मोदी जवानों के साथ ही दीपावली का जश्न मनाएंगे।








