Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    गेहूँ के खेत मे बाघ ने किसी जानवर को मारा है!

    ShagunBy ShagunApril 2, 2022 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 747
    आपकी आँखों देखी: अनुराग प्रकाश
    धीरे धीरे सूरज की रोशनी खत्म हो रही थी। मैं अपने क्रोक कैम्प पर बैठा चाय का आनंद ले रहा था तभी कैम्प के कोने में जहाँ पीछे के खेत मे अभी भी गन्ना लगा हुआ है तीतर की तीव्र आवाज़  से पूरा कैम्प गूंज गया।
     हम उठ कर उन्हें देखने पीछे गए तो देखा एक तीतर का जोड़ा तेज़ आवाज़ करते हुए गन्ने के खेतों में गुम हो गया। तभी कैम्प पे मुझे बाहर बैठा देखकर खेत मे चौकीदारी करने जा रहा एक गांव का मिलने वाला आकर मेरे पास बैठ गया और हालचाल पूछने के बाद बताने लगा कि कल रात उसके गेहूँ के खेत मे बाघ ने किसी जानवर को मारा है।
    फिर उसने बताया कि रात को चीतल बहुत तेज चिल्ला रहे थे सुबह जब मैं खेत पर गया तो गेहूँ में किसी जानवर को खींचे जाने की वजह से खेत मे एक लाइन सी बन गई थी । उतनी जगह का गेहूँ बिल्कुल दब गया था।
    मैंने उस गांववाले से कहा कि मैं कल सुबह  तुम्हारे खेत पे आके वो जगह देखना चाहूंगा।  वो बोला ठीक है आप जरूर आएगा, ये कह कर वो अपने खेत की रखवाली के लिए चला गया। अब पूरा अंधेरा हो चुका था पास से सियारो ने जोरदार आवाज़ के साथ माहौल को और रोमांचक बना दिया दूसरी तरफ से भी सियारो ने आवाज़ का जवाब देते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज की।
    अब हम लोग भी अपने डिनर के इंतजाम में लग गए थे। जंगल के आसपास मानव चहल पहल अब बिल्कुल खत्म हो चुकी थी और जंगल के बाशिंदों की चहल पहल शुरू हो चुकी थी। इस तरह एक और दिन अपनी समाप्ति पर था।

    Shagun

    Keep Reading

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading