Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    मंत्री द्वारा प्रस्तावित सड़कों की पत्रावली दबाने पर पीडब्ल्यूडी का बाबू सस्पेंड

    By February 22, 2020 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 755

    मण्डलायुक्त ने पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण की समीक्षा के दौरान की कार्रवाई

    बलिया, 22 फरवरी 2020: प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गड्ढामुक्त सड़क अभियान को पलीता लगाने पर पीडब्ल्यूडी के एक बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सड़कों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा जिले की पांच सड़कों के निर्माण से सम्बंधित पत्रावली लम्बित रखने पर सस्पेंड करने का यह निर्देश मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने शनिवार को दिया।

    समीक्षा में पाया गया कि मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा बलिया में प्रस्तावित पांच सड़कों के निर्माण से सम्बन्धित पत्रावली अधिशासी अभियन्ता, लनिवि प्रान्तीय खण्ड में पटल सहायक द्वारा काफी दिनों से अकारण लम्बित रखी गयी है।
    मण्डलायुक्त ने इस स्थिति पर सख्त नाराजगी जताई और सम्बन्धित पटल सहायक को तत्काल निलम्बित कर अवगत कराने का निर्देश दिया। साथ ही अधीक्षण अभियन्ता को यह भी निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच करें और पत्रावली लम्बित रखने में जो भी संलिप्त मिले, उनसे जवाब मांग कर रिपोर्ट दें।

    उन्होंने तीनों जनपद के अधीक्षण अभियन्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई गयी गड्ढामुक्त सड़कों की सूची में तीनों जनपद की कतिपय सड़कों को चिन्हित करते हुए ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग व जल निगम के अधिशासी अभियंता को मौके पर जाकर उसका सत्यापन कर एक सप्ताह के अन्दर स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इन अभियन्ताओं को सचेत किया कि सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर अन्य अधिकारियों के माध्यम से उसकी क्रास चेकिंग कराई जायेगी। यदि सत्यापन रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही होगी। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा आज़मगढ़ में 55, मऊ में 55 व बलिया में 81 सड़कों को गुड्ढामुक्त करने की जानकारी दी गई।

    दिसम्बर से ही दबाई थी फाइल:

    समीक्षा के दौरान बताया गया कि बलिया में मन्त्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा 5 सड़कों का प्रस्ताव 9 दिसम्बर को प्राप्त हुआ था, जिसे 10 दिसम्बर को ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को प्रेषित कर दिया गया। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग से स्टीमेट बनाकर 26 दिसम्बर को ही लोक निर्माण विभाग को प्रेषित कर दिया गया। तब से यह पत्रावली लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड में पटल सहायक के स्तर पर लम्बित रही। मण्डलायुक्त ने जब पत्रावली लम्बित रखे जाने का कारण पूछा तो पटल सहायक ने चुप्पी साध ली। मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए पटल सहायक को कार्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनियमितता का दोषी पाते हुए तत्काल निलम्बित करने का निर्देश दिया।

    Keep Reading

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026
    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    May 15, 2026
    Akkodis Honored as 'Enterprise Innovator' in HFS Horizons 2026 Report

    Akkodis को HFS Horizons 2026 रिपोर्ट में ‘एंटरप्राइज़ इनोवेटर’ का सम्मान

    May 15, 2026
    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading