Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    यूपी चुनाव को लेकर तेज़ हुईं गतिविधियाँ, सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर नेताओं के तेजी से बन रहे हैं अकॉउंट

    ShagunBy ShagunDecember 30, 2021Updated:December 30, 2021 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    कू से जुड़े यूपी के विधायक राजा भैया

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट से पहले सूबे में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो चुकी हैं। दबंग नेता और कुंडा विधानसभा सीट से विधायक राजा भैया भी भारत के बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप से जुड़ चुके हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों से उनकी ही भाषा में जुड़ने के लिए कर रहे हैं ताकि ताजा गतिविधियों और उनकी पार्टी द्वारा की जा रही पहल की जानकारी दी जा सके।

    राजा भैया ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए अपने ताजा Koo में चुनाव प्रचार की तैयारियां दिखाती तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “आज कुण्डा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजा भइया जी व एम.एल.सी. प्रतापगढ़ माननीय गोपाल भैया जी।”

    दरअसल, देश के सबसे ज़्यादा विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। पिछले कई चुनावों से बढ़ती सोशल मीडिया की भूमिका के चलते अब राजनेता और राजनीतिक दल जनसंपर्क के लिए घर-घर जाने के परंपरागत तरीक़े के अलावा अपने मतदाताओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर भी ज़रूर सक्रिय रहते हैं। इस कड़ी में देश के पहले बहुभाषी कू ऐप पर राजनेताओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश में हिंदी भाषी लोगों की भारी तादाद के साथ ही कू ऐप यूजर्स को उनकी ही ज़ुबान में चर्चा करने का मौक़ा दे रहा है।

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से वर्ष 1993 से लेकर अब तक लगातार विधानसभा चुनाव जीतने वाले राजा भैया 2017 में छठी बार विधायक चुने गए थे। दबंग छवि वाले राजा भैया कुंडा ने वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जानकी शरण को 1 लाख 3 हजार 647 मतों के भारी अंतर से हराया था।

    लखनऊ विश्वविद्यालय से 1989 में स्नातक करने वाला भदरी रियासत का यह राजकुमार आज तक बिना किसी राजनीतिक दल के सहयोग से कुंडा में अपराजेय बना हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव के क़रीब डेढ़ वर्ष बाद 16 नवंबर 2018 को राजा भैया ने लोकसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के गठन की घोषणा की थी। हाल ही में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात भी की थी। विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात के तमाम सियासी मायने भी देखे जा रहे हैं। जबकि इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि यूपी चुनाव में उनकी पार्टी सौ से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा।

    राजा भैया कई समाजसेवा के काम भी जुटे हैं। पेशे से किसान राजा भैया ने नवंबर 2019 में विदुषी नाम के एक छह वर्षीय कैंसर मरीज के इलाज से संबंधित सभी खर्चों को वहन करने की घोषणा की थी। जबकि वर्ष 1993 से हर साल वह उन सैकड़ों लड़कियों का सामूहिक विवाह आयोजित करते हैं, जिनका परिवार शादी का खर्च वहन नहीं कर सकता।

    Shagun

    Keep Reading

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    July 4, 2026
    'Kantara' Assistant Director Srikanth Puppala's Directorial Debut! To Make First Film with Prernaa Arora

    कांतारा असिस्टेंट डायरेक्टर का डायरेक्टोरियल डेब्यू! प्रेरणा अरोड़ा के साथ बनाएंगे पहली फिल्म

    July 3, 2026
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading