Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, बड़े खतरे की आहट से अन्य देशों में खलबली

    ShagunBy ShagunApril 21, 2024Updated:April 21, 2024 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 972

    नई दिल्ली, 21 अप्रैल: अमेरिका का वरदहस्त प्राप्त इजरायल ने अपनी जवाबी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए इराक के कई सैन्य अड्डों पर जबरदस्त हवाई हमले किये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हमले बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में आधी रात को एक अज्ञात विमान द्वारा किए गए, जिसमें दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई। हवाई हमले ड्रोन के जरिए किए गए और दो ठिकानों को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार, ये हमले इराक के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज की ओर से इस्तेमाल किए गए सैन्य अड्डे पर हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

    Al Shifa Hospital before and after terrorism.

    इजरायल ने रफा पर फिर किया हवाई हमला

    इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन भीषण मोड़ ले रहा है। इजरायल ने गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफा में फिर से हवाई हमला किया है। इस हमले में कम से कम नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में छह बच्चे भी शामिल हैं। गाजा की नागरिक सुरक्षा ने बताया कि इजरायल ने शुक्रवार देर रात राफा शहर के पश्चिमी तेल सुल्तान इलाके में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया।

    छह बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

    उन्होंने कहा कि हमले में छह बच्चें, दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में इजरायली हमलों में 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि 68 लोग घायल हो गए हैं।


    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इराकी अर्धसैनिक हद शाबी बल बाबिल प्रांत के उत्तरी भाग में ये हमला हुआ। हमले में दों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें में एक हश्द शाबी बलों का गोला-बारूद का गोदाम तबाह हो गया और दूसरा हमला टैंक मुख्यालय पर हुआ।

    सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से सूत्र ने कहा कि बगदाद से लगभग 30 किमी दक्षिण – पूर्व में मडेन इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, लेकिन विस्फोटों के बारे में पुख्ता जानकारी अभी नहीं है। इराक पर हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल दोनों ने इनकार किया है। दोनों देशों ने कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। इससे पहले अमेरिका ने ही ऐन- अल-असद हवाई अड्डे पर एक हमले को नाकाम किया था। यहां अमेरिका और अन्य देशों के सैन्य बल मौजूद हैं। बता दें कि पीएमएफ एक ईरान समर्थित संगठन है, जिसमें एक लाख से ज्यादा लड़ाके हैं। सीरिया पर इसी संगठन ने कई बार हमले किए हैं और ये अमेरिका और इजरायल को भी कई बार धमकियां दे है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading