Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    मुगलकालीन वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है अकबर का मकबरा, जुड़े हैं कई बड़े रहस्य!

    By April 30, 2020Updated:May 1, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 784

    आगरा भारत के चुनिंदा और सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां करोड़ों की तादाद में विश्व भर से पर्यटकों को आगमन होता है। भारत के इतिहास के कई अहम पहलू इस प्राचीन स्थल से जुड़े हैं, जिसमें सबसे ज्यादा नाम मुगल शासकों का आता है। मुगल काल के दौरान यहां कई शानदार संरचनाओं का निर्माण करवाया गया था, जो भारत की ऐतिहासिक सम्पदा में बहुमुल्य रत्न की तरह काम करती हैं। यहां का मुख्य आकर्षण ताजमहल है, जो विश्व के सात अजूबों में गिना जाता है। इस एकमात्र स्मारक को देखने लिए यहां रोजाना पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि इसके अलावा भी यहां बहुत सी प्राचीन संरचनाएं मौजूद हैं, जिन्हें आगरा भ्रमण के दौरान देखा जा सकता है।

    मकबरे से जुड़ा बड़ा रहस्य!

    आगरा स्थित इस खास मकबरे का निर्माण अकबर ने खुद करवाया था। अकबर का मकबरा, आगरा के सिकंदरा में स्थित है, और माना जाता है कि इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में अकबर ने स्वयं करवाया था। हालांकि इस मकबरे की संपूर्ण सरंचना को अकबर के बेटे ने पूरा किया। यह मकबरा मुगलकालीन वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। आगर भ्रमण पर निकले पर्यटक इस प्राचीन संरचना को देखना पसंद करते हैं।

    खासकर दीवारों की गई बारीक नक्काशी आगंतुकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। मकबरे का हर एक कोना देखने लायक है। यहां मौजूद मेहरावे और मीनारे कारीगर की दक्षता को भली भांति प्रदर्शित करती हैं। वैसे इस मकबरे से एक ऐसा रहस्य भी जुड़ा है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता। क्या आप जानते हैं भले ही यह अकबर का मकबरा है, लेकिन इस मकबरे में अकबर की अस्थियां मौजूद नहीं है। ऐसा कहा जाता है की इसके पीछे की भी एक अनकही कहानी जुड़ी है। इतिहास से जुड़े पन्नों के मुताबिक यह मकबरा कभी किसी जाट शासक द्वारा लूटा गया था, जिसने अकबर की कब्र से उसकी अस्थियां निकालकर आगरे की गलियां में घूमाईं थी, क्योंकि वो पिता का बदला लेना चाहता था।

    क्यों आएं मकबरा देखने?

    इस मकबरे की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक शानदार स्थल है, यहां मुगलकालीन इतिहास के कई अहम पहलुओं को समझा जा सकता है। आप इस मकबरे के माध्यम से मुगल वास्तुकला को करीब से देख सकते हैं। यहां की यात्रा आपको भारतीय इतिहास की तरफ ले जाएगी। इसके अलावा आप आगरे स्थित अन्य संरचनाओं को भी देख सकते हैं, जिसमें ताजमहल सबसे खास है।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading