Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    राम नाम की मधुशाला’ के संस्करण का विमोचन, अनूप जलोटा ने सुनाए भक्तिभाव भजन

    ShagunBy ShagunMay 19, 2022 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 680

    बताया खोलेंगे आध्यात्मिक संगीत अकादमी

    लखनऊ, 19 मई। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने आज बड़े मंगल के अवसर पर प्रेम नारायण मेहरोत्रा रचित चर्चित काव्य कृति ‘राम नाम की मधुशाला’ के गेय संस्करण का भव्य लोकार्पण यहां होटल बेबियन इन के हाल में आयोजित समारोह में प्रो.कमला श्रीवास्तव, कमलकृष्ण मेहरोत्रा, संगीतकार विवेक प्रकाश व गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में किया। इस अवसर पर उन्होंने ऐसी लागी लगन…. और अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम…. जैसे भजन सुनाए और श्रोताओं से भी गवाए।

    मुख्य अतिथि गायक अनूप जलोटा ने इस मौके पर कहा कि आज कृति के दूसरे गेय संस्करण का विमोचन हो रहा है। लेखक की यह कृति विश्व में ख्याति अर्जित कर रही है। मुझे लगता है कि जब यह लिखने बैठते हैं तो हनुमान जी इनसे कलम छीनकर स्वयं लिखने लगते हैं। श्री जलोटा ने बताया कि बहुत जल्द ही वह अपने शहर लखनऊ में ‘जलोटा एकेडमी ऑफ स्प्रिचुअल म्यूजिक’ खोलने जा रहे हैं। जहां आध्यात्मिक संगीत के के संग शास्त्रीय संगीत भी सिखाया जायेगा। इसका संचालन युवा संगीतशास्त्री शिवांगी बाजपेयी करेंगी।

    अनूप जलोटा से पहले लेखक ने विचार रखे और बताया कि पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने लगभग चार वर्ष पहले इस काव्यकृति का विमोचन किया था। इस काव्यकृति पर कथक नाटिका भी तैयार हो चुकी है। आज के कार्यक्रम में अनूप जलोटा के भजन पर ज्योति किरन रतन ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।

    रचना के गेय संस्करण के संगीतकार मुम्बई के विवेक प्रकाश ने चार भागों में विवेक प्रकाश व रोली प्रकाश के स्वरों में रिकार्ड की गयी कृति राम नाम की मधुशाला के अंशों के साथ हनुमत तेरी….. और रामजी हमारा कहा मान जाओ….. जैसे मधुर भजन सुनाए। डा. उषा बाजपेयी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में आनन्द महाराज, गायिका पद्मा गिडवानी, पं.रविशंकर फाउण्डेशन के प्रभारी नबारुन चटर्जी, गणमान्य अतिथि और संगीतप्रेमी उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading