Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आमने-सामने दो देशों की सेनाएं

    ShagunBy ShagunFebruary 15, 2022 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 781

    जी के चक्रवर्ती

    रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध जैसी स्थिति क्यों बनी हुई है? और इसके पीछे क्या कारण है? जहां तक इसके कारण की बात करें तो दरअसल कभी सोवियत संघ के विघटन से पूर्व रूस के हिस्सा रहे रह चुके यूक्रेन, “नार्थ अटलांटिक ट्रेटरी ऑर्गैजेशन” यानिकि NATO देशों के संगठन का सदस्य देश बनना चाहता है लेकिन यूक्रेन के इस फैसले का रूस द्वारा विरोध किये जाने के बावजूद यूक्रेन NATO देशों का सदस्यता ग्रहण करना चाह रहा है जिसके कारण रशिया यूक्रेन के विरुद्ध हथियार उठाने के लिये मजबूर हुआ है,

    दरअसल NATO, अमेरिका और पश्चिमी देशों का एक सैन्य महागठबन्धन है। जबकि रूस अमेरिका का घोर विरोधी देश है जिसके कारण रूस कदापि यह नही चाहेगा कि उसका एक दुश्मन देश उसके पड़ोसी देश जिसकी सीमाएं उसके देश से लगी हुई हो वह NATO का मित्र देश बन जाये। आज यूरोपीय देश यूक्रेन और रूस के बीच तनाव अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

    चूंकि पूर्व सोवियत संघ के सदस्य और आबादी के लगभग छठा हिस्सा रूसी मूल के लोगों का होने के कारण यूक्रेन का रूस के साथ गहरा सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव है। इसी बात को लेकर रूस की सेना यूक्रेन पर हमले करने की तैयारी में लगी हुई है। रूस ने यूक्रेन से सटी हुई अपनी सीमा पर एक लाख से भी अधिक सैनिकों को तैनात कर उस पर दवाव बनाने की कोशिश करने मे लगे रहने के साथ ही रूस यूक्रेन पर आक्रमण नही करने की बात भी कर रहा है लेकिन इसे लेकर सीमा पर तनाव दिन प्रति दिन बढ़ता चला जा रहा है और सही कहें तो इसमे अमेरिका भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    अभी हाल ही में अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य मदद की मंज़ूरी मिलने के बाद वहां अमेरिका द्वारा हथियारों की पहली खेप भी पहुंचा दिया जिससे यहां का माहौल पहले से और अधिक तनाव ग्रस्त हो गया है। पिछले 3 फरवरी 2022 के दिन राष्ट्रपति बाइडन द्वारा दिये गए एक भाषण में उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में रूस की सेना के किसी भी घुसपैठ को उस पर “हमला” माना जाएगा।

    वहीं यदि अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाये जाते हैं तो उस दशा में भारत अपने पक्ष को स्पष्ट करते हुये कहा कि ‘वह रूस के खिलाफ किसी भी तरह के आर्थिक प्रतिबंध का पक्षधर नहीं है।

    इससे पहले 12 फरवरी के दिन हुये क्वाड मीटिंग में भारत के प्रधान मंत्री मोदी ने इस वक्तव्य से अमेरिका यह अच्छी तरह समझ चुका है कि भारत किसी भी तरह के दवाव में आने वाला नही है मोदी पहले ही यह कह चुके हैं कि भारत किसी भी देश के आगे नही झुकेगा और नही किसी दूसरे देश के दवाव में वह अपने पुराने मित्र का साथ छोड़ेगा।

    मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह बात निकल कर सामने आती है कि सभी देश अपने अपने वर्चस्व से प्रेरित होने से कोई भी अपनी जिद नही छोड़ता दिखाई दे रहा है यदि यही स्थिति लगातार बनी रहती है तो युद्ध से इनकार भी नही किया जा सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading