Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    ब्रेसलेट में सोना छिपाकर लाने वाला गिरफ्तार, कस्टम अफसरों के छूटे पसीने

    ShagunBy ShagunApril 11, 2022Updated:April 13, 2022 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,048

    लखनऊ: विदेश से बिना सीमा शुल्क चुकाए चोरी छुपे लाखों रुपए कीमत का सोना लेकर शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री को कस्टम अधिकारियों ने धर दबोचा। कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने को कब्जे में लेने के साथ ही पकड़े गए यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रहे हैं।

    छोटे-छोटे पैकेट के अंदर छिपाया था सोना

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को शारजाह से लखनऊ पहुंचे इंडिगो (फ्लाइट 6ई 1412) विमान से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी। तभी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल से गुजरते समय एक यात्री पर संदेह हुआ। जिस पर कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया और अलग ले जाकर बारीकी से जांच की।

    निकालने में कस्टम अफसरों के पसीने छूटे

    जांच के दौरान यात्री के बैग में 224. 800 ग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत 11 लाख 91 हजार 440 रुपए बताई गई है। जब यात्री से पूछताछ की गई तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सका और ना ही सोने से संबंधित कोई कागजात दिखा सका। अधिकारियों का कहना है कि उक्त यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे हाथ में पहनने वाले ब्रेसलेट के अंदर सोना छिपाकर लाया था। फिलहाल बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है और यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading