Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सकारात्मक सोच बनाएगी विजेता

    ShagunBy ShagunOctober 6, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 664

    पुस्तक मेला समितियों की प्रतियोगिताएं

    लखनऊ, 6 अक्टूबर 2020: केवल इस कोरोना काल में ही नहीं, सकारात्मक सोच हमें हमेशा विजेता बनाएगी। यह सार था उन प्रतियोगियों के वक्तव्यों का जिन्होंने आज अपनी अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के जरिए आनलाइन दी। राष्ट्रीय पुस्तक मेला समिति और लखनऊ पुस्तक मेला समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ऑनलाइन पुस्तक मेले में छठे दिन ‘लाकडाउन में सकारात्मक परिणाम’ विषयक सम्भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें देश- प्रदेश के बाल और युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस क्रम में बुधवार 7 अक्टूबर को देशभक्ति पर गायन की प्रतियोगिता होगी।

    ज्योति किरन रतन के संयोजन और संचालन में हुए इस वृहद प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम में पांच से सोलह साल तक के प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। कानपुर से अवनीत कुमार चावला, कोटा से आस्था चतुर्वेदी, बस्ती से प्रणव तिवारी, गोरखपुर से अंतरा चैधरी, बनारस से अविका गुप्ता और लखनऊ से मंजु सिंह, रिद्धिमा सोनकर और अक्षिता सिंह सहित अन्य कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    प्रतिभागियों ने कहा कि कोरोना संकट काल जहां विश्व पर काल बनकर मंडरा रहा है वहीं, इस आपदा में भी लोगों ने अपने और समाज के विकास का मार्ग तलाश लिया हे। लोगों को अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का अवसर मिला वहीं कम खर्च में गृहस्थी चलाने का हुनर भी सीखा। इस खाली समय में लोगों ने ज्ञानार्जन किया वहीं अपने शौक भी पूरे किये। यहां तक की लोग अपने घरों की आंतरिक और वाह्य सज्जा भी मन मुताबिक पूरे समय मौजूद रहकर अपने सामने करवा पाए। स्वास्थ खानपान के प्रति लोग सजग हुए और फूलों की बगिया के साथ साथ साग सब्जियों की बगिया भी विकसित की। अब वह अपनी बगिया की लौकी और तुरई का आनंद ले रहे हैं। वाहन कम चलने से प्रदूषण पर अंकुश लगा वहीं लोगों की पैदल चलने की आदत पड़ी। लोगों ने मास्क आदि बनाकर रोजगार के अवसर भी सृजित किये।

    समाजोपकार के प्रति भी लोग जागरुक हुए और उन्होंने प्रवासी मजदूरों से लेकर झोपड़-पट्टियों तक में भोजन, कपड़े दवाएं आदि पहुंचायी। ऑनलाइन क्लास ने अभिभावकों के समक्ष यह अवसर भी उपलब्ध करवाया कि वह अध्यापक की मेहनत और अपने बच्चे के सहपाठियों की तत्परता से भी रूबरू हो पाए। प्रतिभागियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहित मे किये जा रहे कार्यो की भी प्रशंसा की। वक्ताओं ने संदेश दिया कि ऐसा विकास हो जिसमें समाज का विकास हो। प्रकृति का संरक्षण हो। मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि इन आनलाइन प्रतियोगिताओं में यह अच्छी बात है प्रतिभागी राजधानी के अलावा अन्य जिलों और प्रदेश से बाहर भी भाग ले पा रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading