Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    संपूर्ण जगत में इस समय राम धारा बह रही है – देवकीनंदन ठाकुर

    ShagunBy ShagunJanuary 27, 2024 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,620

    लखनऊ, 27 जनवरी: अयोध्या में भगवान श्री राम के आगमन के उपलक्ष्य में पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य दिव्य श्री राम कथा और श्री सीताराम यज्ञ का दिव्य आयोजन स्थान – डी.ए.वी कॉलेज, ऐशबाग रोड नियर नाका थाना लखनऊ में 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। श्री राम कथा के द्वितीय दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को “हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की” भजन का श्रवण कराया।

    इस कथा आयोजन के मुख्य यजमान और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डीएवी कॉलेज प्रबंधक मनमोहन तिवारी जी एवं कथा में प्रमुख यजमान – सर्वेश पाण्डेय, मुरलीधर आहूजा, अंशु गुप्ता, अरविन्द सिंह, सुरेश मिश्रा, नितिन गुप्ता पधारे एवं आरती पूजन किया।

    दीप्ती सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ हिन्दुस्तानियों की तरफ से धर्मरत्न शांतिदूत पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का हृदय से स्वागत करता हूँ और आभार प्रकट करता हूँ। पूज्य महाराज श्री के श्रीमुख से राम कथा सुनी है और उसकी हर घर में चर्चा हो रही है। हर एक व्यक्ति चाहता है कि वह यहाँ आकर महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त करे और रामकथा का श्रवण करे।

    महाराज श्री ने सभी भक्तों को गणतंत्र दिवस जी शुभकामनायें दीं और कहा हमारा भारत ऐसे ही अखंड बना रहे और ऐसे ही हमारा तिरंगा लहराता रहे और सनातन धर्म आगे बढ़ता रहे यहाँ पर ऐसे ही कभी राम उत्सव होते रहें और कभी काशी में तो कभी मथुरा में उत्सव होते रहें।

    एक गोमती की धारा बह रही है और एक तरफ श्री राम धारा बह रही है। इस समय पूरे देश में राम धारा बह रही है और देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व ही राममय हो गया है। उत्तर प्रदेश में श्री राम जी का मंदिर ही नहीं बना बल्कि मानवता व सनातन के सम्मान का मंदिर बना है।

    आज की युवा पीढ़ी को नहीं मालूम है कि उनकी क्या मंजिल है आज का युवा बस एक अच्छा घर,एक अच्छा पार्टनर और एक अच्छी जॉब इन सब के आलावा युवा को अपने माँ-बाप कि भी ज़रुरत नहीं है। मनुष्य के अंदर जो अकेलापन होता है उसके लिए ही रामायण होती है। इसलिए बार-बार रामकथा और भागवत कथा होनी चाहिए।

    भगवान पर कभी संदेह नहीं करते हैं श्री राम कण-कण में हैं। मनुष्य को अपने सामर्थ्य के अनुसार परोपकार करते रहना चाहिए जैसे मनुष्य के पास 24 घंटे होते हैं तो उसमें से कुछ समय परोपकार के लिए निकालना चाहिए। अपने जीवन में तन,मन,धन,समय सब कुछ परोपकार में लगाना चाहिए। परोपकार करने से कभी कुछ कम नहीं होता है बल्कि बढ़ता ही है।

    मनुष्य के जीवन में एक भी समस्या ऐसी नहीं है जिसका समाधान रामायण में ना हो। आज कल कि समस्या यह है कि शादियां हो जाती है लेकिन टिकती नहीं हैं जिसके कारण व्यक्तियों के घर टूट रहे हैं। इस का भी समाधान केवल और केवल रामायण में ही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading