Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    BBAU के दलित छात्र पर जानलेवा हमलें के विरोध में बंद का एलान

    By August 21, 2017Updated:August 21, 2017 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 785

    लखनऊ 21 अगस्त: कुलपति के खिलाफ भ्रस्टाचार की काली करतूतों का खुलासा करने वाले बहुजन छात्र श्रेयात पर हमले मामले में एक नया मोड़ आ गया है अब कुलपति के खिलाफ उठ खड़े हुए छात्रो ने मांग की है कि जब तक हमलावरो की गिरफ्तारी नही होती है तब विवि बंद करने का एलान जारी रहेगा है। इस हमले को लेकर विवि में लगातार विरोध जारी है पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। सुरक्षा के ऐतिहात से कैंपस मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    क्या है पूरा मामला: 

    BBAU और अमेठी कैम्पस में भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर हुआ था हमला

    बताया जाता है बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विवि लखनऊ के छात्र श्रेयात बौद्ध और अश्वनी रंजन पर प्रो कमल जायसवाल, ओम साईंनाथ आउट सोर्सिंग एजेंसी के ठेकेदार उपेन्द्र सिंह के द्वारा भेजे गए हमलावरों ने घात लगाकर टूट पड़े और धमकी देते हुए बोले कि बहुत बड़े नेता हो गए हो’ कह के श्रेयात बौद्ध, अश्वनी रंजन पर विवि के गेट न 3 पर ईंटों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिनसे में अश्वनी रंजन अपनी जान बचाकर भागे। जिनमें श्रेयात बौद्ध को काफी गंभीरे चोटें आईं ।

     उक्त छात्र विवि में प्रो कमल जायसवाल के द्वारा किये जा रहे महिलाओं के शोषण, भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्यों के बारे में लगातार खुलासे करवाने में लगातार संघर्ष किया है। प्रो कमल जायसवाल के जातिवादी मानसिकता के कारण उन्हे प्रॉक्टर के पद से भी हटवाया था। जिसमें श्रेयात और अश्वनी रंजन अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दलित स्टूडेंट्स यूनियन (AUDSU) के सक्रिय सदस्य भी हैं। AUDSU लगातार विवि के अंदर चल रही अराजकता को उजागर कर रहे थे।

    उसके कुछ दिन बाद प्रो कमल जायसवाल ने कुछ दिनों बाद फिर श्रेयात सहित अन्य लड़कों को देख लेने की धमकी दी थी। जिनमें एक छात्र बसन्त कनौजिया को भी उपेन्द्र सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी।

    उक्त आरोपित लोगों का इतने में ही मन नही भरा तो उन लोगों ने दिनांक 20 अगस्त 2017 को साँय 8: 45 के लगभग हॉस्टल के गेट न 3 के बाहर प्रो जायसवाल, ठेकेदार उपेन्द्र सिंह ने साजिश रचकर जानलेवा हमला करवाया।

    हमला करने वाले लड़के कुछ लड़के विवि के अंदर के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऋषि शुक्ला, सत्यम गुप्ता और शशांक तिवारी के इशारों पर ये हमला बाहर के 25 से 30 लड़कों के माध्यम से हुआ।

    जिनमें से कुछ बाहरी और अंदर के लड़कों का विवि के अंदर प्रो कमल जायसवाल के ऑफिस में उठना बैठना था । जिससे उक्त छात्रों के अंदर भय का माहौल पैदा हो और वह विवि और अमेठी कैंपस के अंदर चल रही भ्रष्टाचार व अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कोई बोल न सके। इस हमले में विवि के अनुसूचित जाति के छात्रों में भय का माहौल व्याप्त है।

    सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं छात्र श्रेयात:

    आपको बता दें कि यूपी के लखनऊ में पीएचडी के दलित छात्र श्रेयात बौद्ध बाबा साहब भीमराव यूनिवर्सिटी लखनऊ में लगातार सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। साथ ही वे यूनिवर्सिटी में हो रहे भ्रष्टाचार को सामने लाने के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्हें पिछले साल सात अन्य छात्रों सहित निष्कासित कर दिया गया था। बाद में लंबी लड़ाई के बाद इन छात्रों का प्रवेश बहाल किया गया।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading