Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाक में भारतीय नौजवानों का इस्तेमाल

    ShagunBy ShagunMay 9, 2022Updated:May 9, 2022 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    कश्मीरी नौजवान भारत में अशांति फैलाने की पाकिस्तानी कोशिशें आज से नहीं बल्कि बरसों से चल रही हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे भी अपनाता रहता है। खासतौर से कश्मीर और पंजाब में यह काम करने के लिए आईएसआई की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। वह भाड़े के आतंकियों को प्रशिक्षण से लेकर हथियार तक देती आई है और उन्हें सीमा पार करवा कर कश्मीर से आतंकवाद फैलाती रही है।

     मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब ये तथ्य भी सामने आया है कि आईएसआई कश्मीर में आतंकवाद को स्वदेशी आंदोलन का रंग देने की रणनीति पर काम कर रही है। यह ज्यादा चिंता की बात इसलिए भी है कि इसके लिए वह पढ़ाई के लिए कश्मीर से पाकिस्तान जाने वाले नौजवानों का इस्तेमाल कर रही है। इस साजिश का खुलासा पिछले कुछ समय में आतंकवादी अभियानों में मारे गए कुछ नौजवानों के बारे में गहराई से छानबीन के दौरान हुआ।

    गौरतलब है कि पाकिस्तान से पढ़ कर सत्रह कश्मीरी नौजवान घाटी लौटे थे और फिर वे यहां आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गए। ये सभी वैध दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तान गए थे और वहां के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। पिछले दो दशकों से कश्मीरी नौजवान इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे पाठ्यक्रमों और उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण पाकिस्तान के शिक्षा संस्थानों में रूस या अन्य देशों यहां तक कि भारत के मुकाबले भी फीस कम होना बताया जाता है। फिर वहां का माहौल भी कश्मीरियों को ज्यादा मुफीद लगता है।

    मुस्लिम देश होने की वजह से वहां कश्मीरियों को बाहरी भी नहीं समझा जाता। इससे कश्मीरी विद्यार्थियों के बीच असुरक्षा का भाव भी पैदा नहीं होता। लेकिन पाकिस्तान में कश्मीरी छात्रों का पढ़ने जाना भारत के लिए बड़ा संकट बन गया। पता चला कि वहां से लौटे छात्र आतंकी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कश्मीरी नौजवानों को पाकिस्तान के चंगुल से बचाना भारत के लिए कम बड़ी चुनौती नहीं है। यह काम जितनी जल्दी हो सके, किया जाना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    The Unbreakable Bond of Humanity: 'Ramadan'—An Oasis of Love Amidst an Era of Hate | Bargi Dam

    मानवता की अटूट डोर: नफरत के दौर में मोहब्बत का ‘रमजान’

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    A Growing Crisis on the Path to Peace: Uncertainty Over Iran Ceasefire Amid Washington's Attacks on Trump

    बहरे- गूँगों को जगाने की कोशिश है ट्रम्प पर हमला

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading