Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    BHU छात्राओं पर लाठीचार्ज मामला: 3 अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट, 2 पुलिस अधिकारी हटाए गए

    ShagunBy ShagunSeptember 25, 2017 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    वाराणसी, 25 सितंबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने कथित छेडछाड के एक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज किए जाने के संबंध में तीन अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट और दो पुलिसकर्मियों को आज हटा दिया।
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंका पुलिस थाना प्रभारी राजीव सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जैतपुरा पुलिस थाना प्रभारी संजीव मिश्रा को उनकी जगह पर तैनात किया गया है।
    इसके अलावा भेलूपुर के क्षेत्राधिकारी निवेश कटियार को हटाकर उनके स्थान पर कोतवाली क्षेत्राधिकारी अयोध्या प्रसाद को नियुक्त किया गया है।

    वाराणसी के जिला सूचना कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीन अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, सुशील कुमार गोंड और जगदम्बा प्रसाद सिंह को भी हटा दिया गया है।
    कथित छेडखानी की एक घटना के खिलाफ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार रात को छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। इन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं समेत कई छात्र और दो पत्रकार भी घायल हुए थे।
    हिंसा तब शुरू हुई जब गुरवार को हुई कथित छेडखानी का विरोध कर रहे कुछ छात्र विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलना चाहते थे।
    सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका और पुलिस को सूचित किया गया।
    बीएचयू के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ छात्र कुलपति के आवास में जबरन प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका। इसके बाद छात्रों में शामिल हो गए बाहरी लोगों ने पथराव किया। हालात पर नियंत्रण करने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया।
    पुलिस के लाठीचार्ज में महिलाओं समेत कई छात्र और दो पत्रकार घायल हो गए।
    पुलिस सूत्रों ने बताया कि संघर्ष के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। इस दौरान छात्रों ने आगजनी भी की।
    हिंसा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने वाराणसी के सभी कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में दो अक्तूबर तक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बीएचयू में पहले 28 सितंबर से छुट्टी होने वाली थी।

    Shagun

    Keep Reading

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Stepping into the Next Level of AI! DCESIS Students from Lucknow Triumph at IBM Hackathon

    एआई के अगले स्तर पर कदम! लखनऊ के डीसीएसआईएस छात्रों ने IBM हैकथॉन में मारी बाजी

    Home Guard Exam: Over 2.5 Million Candidates; Zero Scope for Cheating; Yogi Government Takes Strict Action.

    होमगार्ड परीक्षा : 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, नकल की कोई गुंजाइश नहीं, योगी सरकार का सख्त एक्शन

    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026
    Humanity triumphs in the Malviya Nagar fire incident.

    मालवीया नगर अग्निकांड में इंसानियत की जीत

    June 7, 2026

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading