Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कांग्रेस से नहीं केजरीवाल से दो-चार करने की तैयारी करे भाजपा

    ShagunBy ShagunSeptember 25, 2022 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 683

    उपेन्द्र नाथ राय

    बात 1989 के लोकसभा चुनाव की है। बोफोर्स का मुद्दा जोर पकड़ रहा था। वीपी सिंह कांग्रेस से अलग होकर इसको तूल देने में जुटे थे। उस चुनाव से पूर्व एबीवीपी ने इस मुद्दे को हवा देने में महती भूमिका निभाई थी। जैसा कि बैठक में रहने वाले एक पदाधिकारी ने चर्चा के दौरान बताया था कि इस पर पहली बैठक डीयू में हुई थी, जिसमें प्रमुख रूप से एक वरिष्ठ पत्रकार और एक भाजपा के एक वरिष्ठ नेता शामिल थे। अब मामला गरम होता चला गया। इसी बीच कांग्रेस इस मुद्दे को ठंडा करना चाहती थी। उसकी इच्छा थी कि संघ और एबीवीपी इस मुद्दे पर मौन रहे, आगे का काम हम कर ले जाएंगे।

    उस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता से कांग्रेस के एक अल्पसंख्यक व राजीव गांधी के चहेते नेता ने बात की और मुलाकात करने की इच्छा जताई। दोनों लोगों की बैठक एक अंधेरे कमरे में हुई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता ने विद्यार्थी परिषद और संघ के मौन रहने के मुद्दे को सिरे से नकार दिया, लेकिन उस बीच एक दांव भाजपा को मिल गया। वह था, अल्पसंख्यक कांग्रेसी नेता के साथ आये एक आईबी अधिकारी का भाजपा के थिंक टैंक से मुलाकात।

    उस समय आईबी का अधिकारी कांग्रेस के वार रूम में रहता था। वह कांग्रेस की हर गतिविधि से परिचित था। उसने धीरे से भाजपा नेता को एक पर्ची पकड़ाई। उसमें उसने लिखा, ‘यदि आप चाहें तो मैं आपसे मिलकर कुछ वार्ता करना चाहता हूं, जो आपकी पार्टी के लिए फायदेमंद रहेगा। उसमें उसने मोबाइल नम्बर भी लिखा था। वह अधिकारी उस समय पंजाब में कांग्रेस द्वारा चलाए गये अभियान से नाराज था।

    इसके बाद भाजपा नेता ने अंधेरी कोठरी में फिर उस अधिकारी से बुलाकर वार्ता की (ऐसी वार्ता के लिए अंधेरी कोठरी का प्रयोग इस कारण किया जाता है, जिससे कि कोई विडियो या फोटो न बना सके।) उसने बताया कि हम कांग्रेस के वार रूम में हैं, जहां पर हर एक गोपनीय योजना बनाई जाती है। हम आपको पूरी खबर किसी अभियान से पहले ही दे देंगे। बात पक्की हो गयी।

    कांग्रेस कोई भी अभियान चलाने को सोचती, भाजपा को पता हो जाता और उसके अनुसार पहले से ही पार्टी तैयार हो जाती और पहली बार किसी भी लोकसभा चुनाव में भाजपा के दहाई में सदस्य निर्वाचित हुए। भाजपा दो लोकसभा से 83 सीटें प्लस करते हुए 85 सीटें जीत सकी। इसके साथ ही वीपी सिंह की पार्टी 143 सीटें आयी। कांग्रेस की 207 सीटें कम हो गयी और 197 पर ही जीत सकी। उसमें बोफोर्स की अहम भूमिका तो थी ही, जिसे सब जानते हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका आईबी अधिकारी की भी थी,, जिसे लोग नहीं जानते।

    यह हकीकत बताने की पीछे का मकसद सिर्फ एक है, वर्तमान में भी ऐसा आभास होता है कि भाजपा के वार रूम तक “आम आदमी पार्टी” की पहुंच हो गयी है, जिससे भाजपा की अधिकांश गतिविधियों के शुरू होने से पूर्व ही अरविंद केजरीवाल को चल जाता है। मनीष सिसोदिया पर ताबड़तोड़ छापेमारी से बहुत पहले ही अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा कर दी थी। अब यदि कोई खुद इसे कह रहा है कि हमारे यहां छापा पड़ने वाला है। उसके कई माह बाद छापा पड़े तो क्या संभव है, उसके यहां कोई सुबूत भी मिल पाएगा। सिसोदिया के यहां छापा के बाद अभी तक तो यही हकीकत भी देखने को मिल रही है।

    आज की तिथि में यह भी देखने को मिल रहा है कि यदि नेताओं में अपनी बात को त्वरित गति से बदलने वाला कोई नेता है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। क्षेत्रीय पार्टियों में दो राज्यों में सरकार बनाने वाली कोई पार्टी है तो आप है। यह तो मानना ही पड़ेगा कि आने वाले समय के अभी तक विपक्षी हीरो अरविंद केजरीवाल ही दिख रहे हैं। इसका एक अंदरूनी कारण आईएएस लाबी में उनकी ज्यादा पहुंच का होना जान पड़ता है।

    हालांकि बिहार के बेताज बादशाह, गठबंधन के नया-नया फार्मूला अपनाने वाले नितीश कुमार की वर्तमान स्थिति देखा जाय तो संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में अरविंद केजरीवाल का भी लोक आकर्षण कम हो जाय, लेकिन यदि वे गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ भी विधायकों को जीताने में कामयाब हो जाते हैं तो आने वाले पांच सालों तक तो उनकी चमक को फीका करने वाला कोई नहीं रह जाएगा।

    दूसरे ओर वादा और काम के बारे में देखा जाय तो भाजपा ने बहुत काम किये, लेकिन जो प्रमुख मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। उसमें से कई को चुनाव बाद खुद भुला देती है। आमजन भी भूल जाता है। जैसे 2014 के चुनाव में हमें याद है, नरेन्द्र मोदी के अधिकांश चुनाव में कहा करते थे, मनमोहन सिंह जी के उम्र के बराबर डालर की कीमत बढ़ती जा रही है। आज डालर और रूपये की कोई तुलना ही नहीं करता। हालांकि 370, राम मंदिर या अन्य ऐसे कई एजेंडे भाजपा के गठन के बाद से ही चले आ रहे थे, जिसे नरेन्द्र मोदी ने निपटा दिया। स्वच्छता अभियान जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने मुहिम छेड़ी और आज अधिकाशं आमजन जागरूक दिखते हैं।

    दूसरी ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ महाआंदोलन से निकली चिंगारी के रूप में पैदा हुई आम आदमी पार्टी को देखा जाय तो सर्वाधिक आप के नेता ही भ्रष्टाचार में फंसते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद जनाधार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण है, लोगों का दिमाग इधर से उधर मोड़ने में अरविंद केजरीवाल माहिर हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ चले अन्ना आंदोलन में शामिल होने वाले अरविंद केजरीवाल का अपने नौकरी के दौरान भी कोई ऐसा इतिहास नहीं मिलता, जिसमें उन्होंने किसी भ्रष्टाचारी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की हो। जब नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बनारस से लोक सभा चुनाव का पर्चा भरने के लिए अरविंद केजरीवाल दिल्ली से चले थे तो आम आदमी दिखाने के लिए ट्रेन से सफर किया लेकिन गुजरात का चुनाव प्रचार चार्टर्ड प्लेन से कर रहे हैं। इसके बावजूद आमजन का दिल जीतने में सफल हैं।

    यूं कहें कि नरेन्द्र मोदी तो कई बेहतर काम कर चुके लेकिन अरविंद केजरीवाल तो दिल्ली में बिना नये स्कूल खोले भी बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने में कामयाब रहे। इन सबको देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले समय में भाजपा को कांग्रेस से नहीं आम आदमी पार्टी से सजग रहने की जरूरत पड़ेगी।

    (लेखक-वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक हैं, मोबाईल नम्बर- 9452248330)

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading