Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    नाग पंचमी, मुलायम और नारायण दत्त तिवारी

    By July 28, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,319
    दयानंद पांडेय
    आज नागपंचमी है। आज के दिन लोग सांप को दूध पिलाते हैं । और समझते हैं कि उन्हों ने नाग देवता की पूजा कर ली । बहुत से लोग अपने मित्रों को तंज में ही सही आज दूध पिलाने की बात भी कर लेते हैं और प्रकारांतर से अपने मित्र को सांप बताने से नहीं चूकते ।

    Image result for mulayam singh

    मुझे याद है एक बार मुलायम सिंह यादव कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी से मिलने लखनऊ में उन के महानगर वाले उन के ससुराल के घर नागपंचमी के दिन गए । उन दिनों वह भाजपा के समर्थन से पहली बार मुख्य मंत्री बने थे । लेकिन लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान गिरफ्तारी से नाराज भाजपा ने केंद्र में विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार से और उत्तर प्रदेश में मुलायम सरकार से समर्थन वापस ले लिया था । मुलायम सरकार अल्पमत में आ गई थी तब । मुलायम ने धर्म निरपेक्षता की दुहाई दे कर अपनी सरकार बचाने के लिए राजीव गांधी से मिल कर कांग्रेस का समर्थन मांगा । राजीव गांधी समर्थन देने के लिए राजी हो गए और कहा कि उत्तर प्रदेश में नारायण दत्त तिवारी से भी एक बार औपचारिक रूप से ज़रूर मिल लें। तिवारी जी तब विधान सभा में कांग्रेस विधान मंडल के नेता थे और इस नाते तब के नेता प्रतिपक्ष भी । खैर , दिल्ली से लौट कर मुलायम तिवारी जी के घर औपचारिक रूप से गए समर्थन मांगने । चूंकि राजीव गांधी की सहमति मिल चुकी थी सो तिवारी जी की कोई ज़रूरत थी नहीं उन्हें , न कोई हैसियत समझी मुलायम ने तब तिवारी जी की । सो पूरी अकड़ में थे । तिवारी जी के घर जा कर वह बैठे भी नहीं । खड़े-खड़े ही औपचारिक बात की और अचानक चलने लगे । तो मुलायम के इस ‘ व्यवहार ‘ से तिलमिलाए तिवारी जी ने मुलायम से बहुत विनय पूर्वक कहा कि कम से कम दूध तो पीते जाइए ! उन दिनों मुलायम की पहलवानी के भी खूब चर्चे थे । पहलवान लोग दूध बहुत पीते हैं , तिवारी जी के ध्यान में यही था ।
    Image result for narayan dutt tiwari

    लेकिन चूंकि उस दिन नागपंचमी थी तो मुलायम ने समझा कि तिवारी जी उन्हें सांप कहना चाह रहे हैं । सो मुलायम रुके नहीं । तिवारी जी से फनफना कर बोले , ‘ अब दूध तो विधान सभा में ही पिलाना ! ‘ और अपने लाव-लश्कर सहित चल दिए । यह अलग बात है कि यह तथ्य बहुत कम लोग जानते हैं कि दूध सांप के लिए जहर समान होता है । दूध पीने के बाद सांप अंततः मर जाता है । लेकिन उस बार उत्तर प्रदेश विधान सभा में उलटा हुआ । दूध तो कांग्रेस ने पिलाया मुलायम को अपना समर्थन दे कर । मुलायम सरकार बच गई । लेकिन इस के परिणाम में बाद के दिनों में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस खुद साफ हो गई ।  मुलायम ने कांग्रेस को डस लिया । कांग्रेस ऐसे साफ हुई कि आज तक फिर उठ कर उत्तर प्रदेश में ठीक से खड़ी नहीं हो पाई ।

    सरोकारनामा से साभार

    Keep Reading

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading