Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    विफलता का परिणाम क्या आत्महत्या है ?

    ShagunBy ShagunSeptember 5, 2023 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 931

    कोटा शहर वैसे अपने कोचिंग संस्थानों के लिए जाना जाता था लेकिन हाल के वर्षों के दौरान यहां पढ़ने वाले छात्रों की आत्महत्या के लिए इसका नाम सुर्खियों में ज्यादा रहता है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक यहां आत्महत्या करने वाले छात्रों की संख्या चौबीस हो गई है। पिछले कई वर्षों से इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए कोचिंग संस्थानों से उपाय करने को कहा जा रहा है और कई संस्थानों ने इस दिशा में काम किया भी है लेकिन समस्या अभी भी गंभीर बनी हुई है।

    छात्रों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या की घटनाओं से स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठता है कि आखिर हमने कैसी शिक्षा व्यवस्था विकसित की है जिसमें युवा मामूली विफलता पर भी जान देने का फैसला कर लेते हैं। उनके पालन-पोषण और सामाजिक ताने-बाने पर भी सवाल उठता है कि आखिर वे युवाओं में इतना साहस क्यों नहीं पैदा कर पाते कि डॉक्टर- इंजीनियर न बन पाने पर वे दूसरे विकल्पों का चुनाव कर सकें।

    सच तो यह है कि हमारे समाज में कुछ इस तरह का वातावरण बन गया है कि उन्हीं बच्चों को मेधावी और काबिल माना जाता है जिनका दाखिला इंजीनियरिंग व मेडिकल संस्थानों में हो जाता है। इस तरह विद्यालय के दिनों से ही बहुत सारे बच्चों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनना शुरू हो जाता है कि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए किसी इंजीनियरिंग या मेडिकल संस्थान में प्रवेश लेना है। चूंकि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षा कठिन और प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है इसलिए बड़ी संख्या में प्रवेश पाने से छात्र वंचित रह जाते हैं।

    हमारे देश में जिस तरह अच्छी नौकरियों की गुंजाइश कम होती गई है, उसमें तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान अधिक देखा जाने लगा है। इसके पूरा न होने पर बच्चा अपना जीवन ही खत्म करने का निर्णय कर बैठता है। ऐसे में अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों का यह दायित्व बनता है कि वे ऐसा वातावरण बनाएं जिसमें छात्रों के मन-मस्तिष्क पर पढ़ाई में विफलता को लेकर मनोवैज्ञानिक दबाव न बन सके है।

    Shagun

    Keep Reading

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    पीओके में भीतरी बगावत बनी पाकिस्तान के लिए सबसे गंभीर चुनौती

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026
    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    June 24, 2026

    AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

    June 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading