Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    युद्ध से बिगड़ती स्थिति

    ShagunBy ShagunMay 6, 2023 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 883

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को करीब सवा साल हो गए हैं लेकिन इसके खत्म होने के आसार नहीं हैं। बल्कि यह और भी संगीन होता जा रहा है रूस ने यूक्रेन और अमेरिका पर आरोप लगाया है कि क्रेमलिन पर किए गए हमले का मकसद राष्ट्रपति पुतिन को मारना था। हालांकि यूक्रेन ने इस आरोप से इंकार किया है। मगर रूस ने इस आधार पर जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है।

    यूक्रेन में कई जगहों पर हमले किए गए हैं जिसमें अनेक लोगों के मरने की बात कही जा रही है। इस तरह यह युद्ध और भी गंभीर होता जा रहा है। सवा साल के बाद भी इसको रोकने का कोई रास्ता नहीं निकल सका है। अब तो पश्चिमी देश भी खुलकर यूक्रेन के समर्थन में आ गए हैं। इससे रूस की नाराजगी और बढ़ गई है। क्रेमलिन पर हमले की बात को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह क्रेमलिन की सुरक्षा चाक चौबंद है, उसमें सेंध लगाना इतना आसान कैसे हो गया । यह भी तर्क दिया जा रहा है कि इस मामले का ताना-बाना खुद रूस ने तैयार किया हो।

    इस घटना के पीछे उसका मकसद अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी यह दिखाना हो सकता है कि गलती उसकी नहीं, बल्कि यूक्रेन की ही है जो अब आतंकवादी हरकतों पर उतर आया है। इस युद्ध को लेकर एक सवाल बार-बार उठता है कि आज के समय में राष्ट्रों की हैसियत उनकी आर्थिक संपन्नता से आंकी जाती है और युद्ध का आखिरकार कोई हल निकलता नहीं तब दोनों देश इतने लंबे समय से अपना धन क्यों इस पर बहा रहे हैं। फिर इस युद्ध को रोकने के लिए गठित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की प्रासंगिकता क्या रह गई है। रूस पहले भी यूक्रेन को डराने-धमकाने में पीछे नहीं रहा है।

    यूक्रेन अपनी ज्यादातर ताकत का इस्तेमाल अभी बचाव में कर रहा है। फिलहाल जरूरत इस बात की है कि इस वैश्विक खतरे को कम किया जाना चाहिए। हमला चूंकि | रूस ने किया है, इसलिए सबसे ज्यादा जिम्मेदारी भी उसी की है। रूस को इस युद्ध की समीक्षा करनी चाहिए कि क्या उसे अब भी कोई फायदा है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading