Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    नदी की गतिशीलता ही उसका आकर्षण है

    By May 14, 2019Updated:May 17, 2019 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 677

    हमारे विवेर्स के लिए दो बातें जीवन में आवश्यक होती हैं। एक तो जीवन में गतिशीलता होनी चाहिए और दूसरा, जीवन की उस गति को सही दिशा मिलनी चाहिए। यदि हमारा जीवन गतिशीलता खो देगा तो जीवन, जीवन नहीं रह जाएगा बोझ बन जाएगा। जीवन बहती गंगा की भांति होना चाहिए। नदी गतिशील है और उसकी गतिशीलता ही उसका आकर्षण है। चरैवति, चरैवति। जीवन में गति नहीं रही तो फिर हम जीएंगे नहीं, जीवन को ढोएंगे। किसी ने पूछा, क्यों जी रहे हो भैया ? बोले, ‘मर नहीं रहे हैं इसलिए। ‘अब जो मर नहीं रहा है इसलिए जी रहा है, वह क्या खाक जी रहा है! जीवन परमात्मा का दिया हुआ एक गीत है, उसे प्रेम से गुनगुनाएं।

    तो, पहली चीज- जीवन में गतिशीलता होनी चाहिए। किंतु यदि गति की दिशा गलत होगी तो अधोगति होगी , हम अवनति की ओर जाएंगे। आजकल लोगों में गति तो है , लेकिन गति की दिशा सही नहीं है। दिशा गलत है इसलिए दशा बिगड़ी हुई है। किसी चिंतक ने बहुत ठीक कहा है कि परमात्मा की ओर जाने का मार्ग वहीं से शुरू होता है , जहां तुम खड़े हो। यदि वेश्यालय में पड़ा हुआ आदमी भी जग जाए और इस बात की कामना करने लगे कि ‘ मुझे बैकुंठ जाना है ‘ तो उसके लिए बैकुंठ का मार्ग वहीं से शुरू होता है।

    इसलिए तुम गतिशील बनो और सही दिशा पकड़ो। हमें मोक्ष की ओर जाना है, मंगल की ओर जाना है। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जहां खड़े हो उससे आगे बढ़ो। यह जो इंकलाब का नारा लगाते हैं, उसका भी यही अर्थ है- गतिशील बनो, आगे बढ़ो, जीवन को गति दो। लेकिन किस ओर ? जिंदाबाद की ओर, आबाद होने की ओर, कल्याण की ओर। कल्याण शब्द का अर्थ है- नवप्रभात, जो जीवन में एक नई भोर ला दे। जीवन को खुशियों के उजाले से भर दे।

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading